1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीजेपी सांसद को मिली अपहरण की धमकी, फोन कर 10 लाख रुपये की मांगी रंगदारी

बीजेपी सांसद को मिली अपहरण की धमकी, फोन कर 10 लाख रुपये की मांगी रंगदारी

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 10, 2023 09:00 am IST,  Updated : Aug 10, 2023 10:28 am IST

उत्तर प्रदेश के भदोही से बीजेपी सांसद को अपहरण की धमकी मिली है। फोन करनेवाले शख्स ने 10 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी है।

बीजेपी सांसद को मिली अपहरण की धमकी,- India TV Hindi
बीजेपी सांसद को मिली अपहरण की धमकी Image Source : इंडिया टीवी

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के भदोही से बीजेपी सांसद रमेश चंद्र को अपहरण की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक एक अनजान शख्स ने बीजेपी सांसद को फोन कर अपहरण की धमकी दी और 10 लख रुपए की रंगदारी मांगी। धमकी देने वाले शख्स ने बीजेपी सांसद को दो बार फोन किया। फोन पर उसने अपहरण की धमकी दी और 10 लाख रुपये देने को कहा।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

फोन पर मिली इस धमकी की शिकायत बीजेपी सांसद ने नॉर्थ वेन्यू थाने में की। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए नॉर्थ एवेन्यू थाने की पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच भी जांच में जुट गई है।

इससे पहले पिछले साल भी सांसद रमेश चंद्र को फोन पर धमकी मिली थी। उस वक्त भी 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और धमकी दी गई थी कि रकम नहीं देने पर सांसद के परिवार को जान से मार दिया जाएगा। BJP सांसद रमेश चंद्र में इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत