Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News in Hindi Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Edited By: India TV News Desk Updated : Dec 27, 2022 11:52 pm IST

Breaking News in Hindi: देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें अगर आप एक ही प्लेटफॉर्म पर पाना चाहते हैं तो इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें। यहां आपको देश में घटने वाली प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक हलचल और विदेशों के बड़े अपडेट्स मिलेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज- India TV Hindi
Image Source : इंडिया टीवी ब्रेकिंग न्यूज

Breaking News in Hindi: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Latest India News

Breaking News in Hindi Live 27 Dec 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 9:37 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    हिमाचल में 24X7 खुले रहेंगे रेस्तरां और ढाबे

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी रेस्तरां, ढाबे, चाय की दुकान और भोजनालय 2 जनवरी, 2023 की रात तक मालिकों की इच्छा के अनुसार 24×7 खुले रहेंगे: मुख्यमंत्री कार्यालय

  • 9:37 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    मनाली में टेंपो में लगी आग, सभी सवार सुरक्षित

    हिमाचल प्रदेश के मनाली में वशिष्ठ के पास तकनीकी खराबी के कारण ड्राइवर सहित 9 पर्यटकों को ले जा रहे एक टेंपो में आग लग गई। सभी यात्री और ड्राइवर गाड़ी से निकलने में सफल रहे, पर्यटक दिल्ली के थे और सभी सुरक्षित हैं: मनाली पुलिस

  • 9:36 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    चीन से आई मां-बेटी कोरोना संक्रमित मिलीं, जांच के लिए भेजा गया सैंपल

    श्रीलंका के रास्ते चीन से मदुरै पहुंची 6 साल की बेटी और उसकी मां के COVID पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। हमने दोनों को आइसोलेट कर दिया है। उनका COVID सैंपल आगे की जांच के लिए लैब भेजा गया है: मदुरै जिला कलेक्टर

  • 6:23 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    ढाबा चलाने वाला चरस के साथ पकड़ा गया

    हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने जींद में कंडेला गांव के निकट एक ढ़ाबा संचालक को 412 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ब्यूरो की टीम को यह सूचना मिली थी कि कंडेला गांव के निकट कैथल मार्ग पर ढ़ाबा की आड़ में उसका संचालक नशीले पदार्थो का कारोबार करता है जिसके बाद ढाबे पर छापेमारी की तो एक व्यक्ति थैला लेकर भागने लगा। पुलिस के अनुसार टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से 412 ग्राम चरस बरामद किया गया गया। सदर थाना पुलिस ने नारकोटिक्स टीम की शिकायत पर ढ़ाबा संचालक सुनील के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

  • 6:22 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    सीतारमण को बुधवार को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बुधवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार है और उन्हें बुधवार को एम्स से छुट्टी मिल सकती है। सीतारमण को वायरल बुखार के लक्षण आने पर सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

  • 4:06 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    सबरीमला में मंडल पूजा संपन्न

    पर्वतीय तीर्थस्थल सबरीमला मंदिर में दोपहर को मंडल पूजा के दौरान भगवान अयप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस पूजा के साथ ही वार्षिक तीर्थयात्रा का 41 दिवसीय पहला चरण समाप्त हो गया।

  • 1:43 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: डिप्टी सीएम सिसोदिया ने एलएनजेपी अस्पताल मॉक ड्रिल की समीक्षा की

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोविड के लिए आयोजित मॉक ड्रिल की समीक्षा के लिए लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल का दौरा किया।

     

     

  • 1:40 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र विधानसभा में कर्नाटक सीमा विवाद पर प्रस्ताव पास

    महाराष्ट्र विधानसभा में कर्नाटक सीमा विवाद पर प्रस्ताव पास हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया। शिंदे ने कहा कर्नाटक के 865 मराठी गांवों को महाराष्ट्र में शामिल करेंगे।इसके लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। उन्होंने दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

  • 12:56 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    यूपी निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण की मांग खारिज

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार को बड़ा झटका देते हुए, निकाय चुनावों के लिए 5 दिसम्बर को जारी ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निकाय चुनावों को बिना ओबीसी आरक्षण के ही कराने के आदेश दिए हैं।  यह फैसला जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस सौरभ लवानिया की खंडपीठ ने दिया। इस मुद्दे पर 93 याचिकाएं दाखिल की गई थीं।  (रिपोर्ट-विशाल प्रताप सिंह)

  • 11:17 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बलरामपुर अस्पताल में मॉक ड्रिल का जायजा लिया

    उत्तर प्रदेश: प्रदेश के डिप्टी सीएम  ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में कोविड-19 पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया और प्रबंधन का निरीक्षण किया।

  • 11:15 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    यूपी के सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल-ब्रजेश पाठक

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा-पूरे प्रदेश में आज 10 बजे से सभी अस्पतालों में हम मॉक ड्रिल कर रहे हैं। हम कोविड प्रबंधन की जांच करेंगे।

  • 11:14 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जम्मू के गांधीनगर में MCH अस्पताल में मॉक ड्रिल

    जम्मू-कश्मीर: जम्मू के गांधीनगर में MCH अस्पताल में कोविड की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित किया गया है।

  • 10:05 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कोविड से निपटने की पूरी तैयारी-मांडविया

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा-'कोविड की महामारी फिर न फैले इसके लिए पीएम ने संदेश दिया है। भारत सरकार की ओर से तैयारी की जा रही है। सभी राज्य के हेल्थ मिनिस्टर के साथ विस्तार से बात हुई है। डॉक्टर्स से भी बातचीत हुई है। कोविड ट्रीटमेंट देनेवाली सभी अस्पताल में मॉक ड्रिल की जा रही है ताकि कोविड केस बढ़ने पर सभी अस्पताल पूरी क्षमता के साथ काम करें। सफदरजंग अस्पताल में जिस तरह की व्यवस्था की गई है उसी तरह की तैयारी अन्य अस्पतालों में भी की जा रही है। राज्यों में राज्य के हेल्थ मिनिस्टर मॉक ड्रिल का निरिक्षण कर रहे हैं। कोविड के लिए पूरी तैयारी हो रही है।' 

  • 10:01 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मॉक ड्रिल का जायजा लेने सफदरजंग अस्पताल पहुंचे मनसुख मांडविया

    कोरोना से जंग को लेकर देश के अस्पतालों में मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे हैं।

  • 9:51 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दो रूसी नागरिकों को मुंबई ऊंची इमारतों पर करतब दिखाना पड़ा भारी

    मुंबई की ऊंची इमारतों पर करतब दिखाना दो रशियन यूट्यूबर को भारी पड़ गया। दोनों  मुंबई के एक इमारत पर स्टंट कर रहे थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

  • 9:44 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर CM शिंदे विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेंगे

    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर मुख्यमंत्री एक नाथा शिंदे राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करेंगे। डिप्टी सीएम देवेंद्र नाथ फड़णवीस ने कहा-'मुझे उम्मीद है कि वो बहुमत से पारित हो जाएगा। मैं हैरान हूं कि कल तक बोलने वालों ने CM के रूप में 2.5 साल तक कुछ नहीं किया, हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद सीमा विवाद शुरू नहीं हुआ।'

  • 9:41 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    देहरादून : साइकिल रैली में शामिल हुए पुष्कर सिंह धामी

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल के तहत मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से साइकिल रैली का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, 'पर्यटन को बढ़ाने के लिए मसूरी विंटर कार्निवल हर साल होता है। लोगों को आकर्षित करने के लिए आज साइकिल रैली निकाली गई।'

  • 9:26 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सीकर में सड़क हादसा, एक शख्स की मौत, एक दर्जन लोग घायल

    सीकर: फतेहपुर चूरू हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रेलर में टक्कर के बाद तीन और गाड़ियां आपस में भिड़ीं। हादसे में एक की मौत, एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर। 

  • 9:14 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कोरोना को लेकर अस्पतालों में मॉक ड्रिल

    कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर आज देशभर के अस्पतालों में कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल होगी। इस ड्रिल में खासतौर से सभी कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों की तैयारियों को परखा जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, डॉक्टर्स, नर्स, पैरामेडिक्स आदि की उपलब्धता और क्षमताओं को परखा जाएगा।

  • 9:07 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली में तापामान 7 डिग्री सेल्सियस

    उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी। दिल्ली के के पालम में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement