1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान को एक बार फिर BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पंजाब के फिरोजपुर में कर रहा था घुसपैठ

पाकिस्तान को एक बार फिर BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पंजाब के फिरोजपुर में कर रहा था घुसपैठ

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 22, 2022 10:55 am IST,  Updated : Dec 22, 2022 11:11 am IST

पूरी कार्यवाही को बीएसएफ की 101 सीमांत बटालियन ने अंजाम दिया। फिलहाल आसपास के इलाकों में अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

फिर मिला पाकिस्तानी ड्रोन - India TV Hindi
फिर मिला पाकिस्तानी ड्रोन Image Source : ANI

दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पार से लगातार घुसपैठ की कोशिशें जारी हैं, लेकिन हर बार बीएसएफ के जवान उसे मुंहतोड़ जवाब देकर वापस भेज देते हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को एक बार फिर विफल कर दिया है। बीएसएफ जवानों ने पंजाब के फिरोजपुर की भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया है। 

ताबड़तोड़ फायरिंग हुई 

बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को रात 8 बजे बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर सेक्टर के बीओपी हरभजन के पास भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से आते एक ड्रोन की आवाज सुनी। घुसपैठ को विफल करने के प्रयास में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

तलाशी अभियान जारी

गोलीबारी के बाद पूरी घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और इसके बाद आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गुरुवार सुबह 8 बजे गोलीबारी में नीचे गिरे एक ड्रोन को खेत से बरामद किया गया। पूरी कार्यवाही को बीएसएफ की 101 सीमांत बटालियन ने अंजाम दिया। फिलहाल आसपास के इलाकों में अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत