1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद में तेलुगु एक्टर धर्मा के घर में घुसी बेकाबू कार, शराब के नशे में धुत ड्राइवर हिरासत में

हैदराबाद में तेलुगु एक्टर धर्मा के घर में घुसी बेकाबू कार, शराब के नशे में धुत ड्राइवर हिरासत में

 Reported By: T Raghavan Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 10, 2026 05:29 pm IST,  Updated : Jul 10, 2026 06:34 pm IST

फिल्म नगर में एक कार बेकाबू होकर एक्टर धर्मा महेश के घर से टकरा गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गाड़ी बेकाबू होकर एक्टर के घर की कंपाउंड वॉल (बाहरी दीवार) से जा टकराई।

एक्टर धर्मा के घर में घुसी कार- India TV Hindi
एक्टर धर्मा के घर में घुसी कार Image Source : REPORTER

हैदराबाद: हैदराबाद के फिल्मनगर में एक कार बेकाबू होकर तेलुगु एक्टर धर्मा के घर से टकरा गई। कहा जा रहा है कि कार ड्राइवर नशे में धुत था। पुलिस के मुताबिक, कार एक्टर के घर के एंट्री गेट पर लगी रेलिंग से टकराई, जिससे प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद एक्टर ने फिल्मनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उस युवक को हिरासत में ले लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में टक्कर के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है। घटना गुरुवार आधी रात की है। 

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद धर्मा महेश के परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पुष्टि की कि हादसे के समय कार में सवार लोग नशे की हालत में थे। 32 वर्षीय धर्मा महेश 'ड्रिंकर साई' और 'सिंधूरम' जैसी फिल्मों में अपने किरदारों के लिए जाने जाते हैं। वह फूड बिजनेस भी चलाते हैं।

यहां देखें वीडियो

कोई हताहत नहीं हुआ

इस घटना में दीवार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। एक्सीडेंट का जो वीडियो सामने आया है, उसके मुताबिक, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति की हत्या करने के आरोप में महिला गिरफ्तार 

वहीं, एक अन्य घटना में हैदराबाद में एक महिला और उसके प्रेमी ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके पति की कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में दोनों ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में शव को लेकर जाकर जला दिया। पुलिस ने बताया कि महिला मल्लानी सत्यवती (47) ने पिछले साल नवंबर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके कारोबारी पति पेंटेश (57) लापता हैं। काफी प्रयासों के बावजूद यह मामला सुलझ नहीं पाया और विस्तृत जांच के लिए इसे एक पुलिस उपनिरीक्षक को सौंप दिया गया। इसके अनुसार जांच के दौरान, जब पुलिस ने फोन कॉल की जांच की तो बुधवार सुबह महिला थाने पहुंची और उसने अपने पति की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद हत्या से संबंधित धारा भी जोड़ दी गई। महिला के प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

ये भी पढ़ेंः मोबाइल देखते हुए सड़क पार कर रहा था युवक, बस ने कुचला; CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

टीचर की डांट के बाद 13 साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, रात को फंदे से लटकी हुई मिली लाश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत