1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया

CBI ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Apr 14, 2023 05:33 pm IST,  Updated : Apr 14, 2023 05:46 pm IST

सीबीआई की तरफ से सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजा गया है। सीबीआई ने 16 अप्रैल को केजरीवाल को पेश होने को कहा है। इससे पहले गोवा पुलिस ने भी आज सीएम केजरीवाल को समन जारी किया है।

arvind kejriwal- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल Image Source : PTI

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की नई शराब नीति को लेकर ये पूछताछ हो सकती है। सीबीआई की तरफ से केजरीवाल को समन भेजा गया है। सीबीआई ने 16 अप्रैल को केजरीवाल को पेश होने को कहा है।

बता दें कि नई शराब नीति मामले में सीबीआई पहले ही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को अरेस्ट कर चुकी है। सीबीआई ने उन्हें 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था इसको लेकर आम आदमी पार्टी लगातार हमलावर है।

केजरीवाल को गोवा पुलिस ने भी जारी किया समन

इससे पहले गोवा पुलिस ने भी आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल को समन जारी किया है। पुलिस ने सीएम केजरीवाल को गुरुवार 27 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। गोवा पुलिस की ओर से ये नोटिस 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सरकारी संपत्ति और सार्वजनिक जगहों पर अवैध रूप से चुनावी पोस्टर चिपकाने और लगाने के मामले में जारी किया गया है। समन के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को पेरनेम पुलिस के सामने पेश होना होगा।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत