1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंडीगढ़: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू के घर पर NIA ने मारा छापा, जब्त की प्रॉपर्टी

चंडीगढ़: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू के घर पर NIA ने मारा छापा, जब्त की प्रॉपर्टी

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 23, 2023 01:20 pm IST,  Updated : Sep 23, 2023 01:56 pm IST

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू के घर पर NIA ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है और उसकी प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है। पन्नू के खिलाफ NIA की इस कार्रवाई को काफी अहम माना जा रहा है। पन्नू अमेरिका में रहकर हिंदुओं के खिलाफ बयानबाजी करता रहता है।

gurpatwant pannu- India TV Hindi
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू Image Source : FILE

चंडीगढ़: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू के घर पर NIA ने छापेमारी की है और उसकी प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है। ये छापेमारी चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित घर में की गई है। पन्नू का घर वहीं पर है। गौरतलब है कि NIA ने पहले आतंकियों की लिस्ट जारी की थी और अब उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बता दें कि भारत-कनाडा तनाव के बीच पन्नू ने एक वीडियो जारी करके कनाडा में रह रहे हिंदुओं को देश छोड़ने की धमकी दी थी। 

क्या-क्या जब्त किया गया?

Gurpatwant Pannu
Image Source : INDIA TVसंपत्ति जब्त

भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत पन्नू की तमाम संपत्तियां NIA मोहाली कोर्ट के आदेश पर जब्त कर ली गई हैं। एनआइए ने कोठी के बाहर बोर्ड लगाकर क्लियर कर दिया है कि इस संपत्ति पर अब पन्नू का अब कोई अधिकार नहीं है और ये अब एक सरकारी संपत्ति बन गई है। गौरतलब है कि मोहाली में 2020 में रजिस्टर्ड एक केस में गुरपतवंत पन्नू भगोड़ा है। इस कोठी के एक चौथाई हिस्से को एनआइए कोर्ट के आदेश पर अटैच कर लिया गया था। अब इसे जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही अमृतसर के गांव खानकोट में भी पन्नू की 46 कनाल खेती योग्य जमीन जब्त की गई है।

अमेरिका में रहता है गुरपतवंत

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू इस समय अमेरिका में है और वहीं से वीडियो जारी करके भारतीयों के खिलाफ जहर उगलता है। साल 2020 में भी उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी और उसकी संपत्तियां कुर्क कर ली गई थीं। कनाडा में निज्जर की हत्या के बाद वहां के पीएम ने जब भारतीय एजेंटों की इस मामले में संलिप्तता का बयान दिया, उसके बाद से कनाडा और भारत के बीच तल्खी बढ़ गई। इसी दौरान गुरपतवंत का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को धमकी दी कि वह कनाडा छोड़कर भारत चले जाएं।

ये भी पढ़ें: 

देश को मिलने जा रहीं 9 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, PM मोदी इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी 

पत्नी का चल रहा था चक्कर! भनक लगते ही पति ने प्रेमी का सिर काटा, फिर किया चौंकाने वाला काम 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत