1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंद्रयान-3: विक्रम लैंडर से ली गई पहली तस्वीर सामने आई, देखकर गर्व से भर जाएंगे

चंद्रयान-3: विक्रम लैंडर से ली गई पहली तस्वीर सामने आई, देखकर गर्व से भर जाएंगे

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 23, 2023 09:10 pm IST,  Updated : Aug 23, 2023 09:17 pm IST

चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कर चुका है। इस मौके पर विक्रम लैंडर से ली गई पहली तस्वीर सामने आई है।

Chandrayaan 3- India TV Hindi
चंद्रयान-3 Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग कर ली है। इस मिशन की सफलता से पूरे देश में उत्साह है। इस दौरान विक्रम लैंडर से ली गई पहली तस्वीर भी सामने आई है। गौरतलब है कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश है। भारत से पहले कोई भी देश अब तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं पहुंचा है। हालांकि अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा ऐसा देश बना है, जिसने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की है।

इसरो ने ताजा अपडेट में क्या कहा?

Ch-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित किया गया है। नीचे उतरते समय ली गई लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें यहां दी गई हैं।

चंद्रयान की सफलता पर इसरो ने क्या कहा?

चंद्रयान 3 की सफलता पर इसरो ने ट्वीट कर देश को बधाई दी है। इसरो ने लिखा, 'चंद्रयान-3 मिशन: इंडिया, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और तुम भी! चंद्रयान 3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। भारत को बधाई!' इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया। भारत अब चांद पर है। कभी कहा जाता था कि चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा, जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं। 

पीएम मोदी ने कहा, 'भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है। यह सफलता पूरी मानवता की है। भारत चंद्रयान-3 मिशन के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश है।' पीएम ने कहा, 'इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) नहीं पहुंचा था। हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से हम वहां पहुंचे हैं।'

ये भी पढ़ें: 

India TV Poll Result: क्या BRICS समिट भारतीय अर्थव्यवस्था की बढ़ती साख का उदाहरण बनेगा? जनता ने दी ये राय 

चंद्रयान-3 की सफलता पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी ISRO को बधाई, कही ये बात 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत