1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा', सफल प्रक्षेपण पर पीएम मोदी का ट्वीट

'चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा', सफल प्रक्षेपण पर पीएम मोदी का ट्वीट

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 14, 2023 04:09 pm IST,  Updated : Jul 14, 2023 04:14 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को मिशन चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर देश के वैज्ञानिकों को बथाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा-यह हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है

चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर पीएम मोदी ने दी बथाई- India TV Hindi
चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर पीएम मोदी ने दी बथाई Image Source : पीटीआई

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर देश के वैज्ञानिकों को सलाम किया और कहा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। 

वैज्ञानिकों की भावना और प्रतिभा को सलाम 

पीएम मोदी ने इसरो की सफलता पर ट्वीट कर कहा- 'चंद्रयान-3 ने अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ान है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।'

 24 से 25 अगस्त के बीच चंद्रमा पर लैंडिंग

बता दें कि ISRO ने चंद्रमा के अपने तीसरे मिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया है। पहले पृथ्वी के आर्बिट और उसके बाद चंद्रमा के आर्बिट में चक्कर लगाते हुए, आज से ठीक 41 दिन बाद चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर 24 से 25 अगस्त के बीच लैंडिंग होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत