1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ED ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जानिए किस केस को लेकर मिला ये धमकी भरा मेल?

ED ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जानिए किस केस को लेकर मिला ये धमकी भरा मेल?

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 31, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 04:47 pm IST

धमकीभरा मेल मिलने के बाद ईडी ऑफिस में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने पुलिस की टीम को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस और ईडी की संयुक्त टीम इस धमकभरे मेल की जांच कर रही है।

धमकी भरा मेल और सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
धमकी भरा मेल और सांकेतिक तस्वीर Image Source : REPORTER INPUT

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित शास्त्री भवन में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई। धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया कि KN नेहरू केस को लेकर यह धमकी दी जा रही है। 

ईडी कर रही मामले की जांच

तमिलनाडु सरकार के मंत्री के केएन नेहरू की कंपनी की ईडी मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही थी। जांच के दौरान ईडी को तमिलनाडु के कैश फॉर जॉब घोटाले के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद ईडी ने 232 पेज का पत्र लिखकर तमिलनाडु पुलिस से इस मामले की जांच करने के लिए कहा था।

MPL Rao और CPI-Mao से जुड़े होने का दावा

ई-मेल में भेजने वाले ने खुद को 'MPL Rao' और 'CPI-Mao' से जुड़े होने का दावा किया और कहा कि ED ऑफिस को निशाना बनाया जाएगा। साथ ही कुछ अधिकारियों तथा ELCOT केस से जुड़े दस्तावेज़ों का भी जिक्र किया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। संबंधित ई-मेल की जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामले में साइबर जांच भी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत