1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से हो ताबड़तोड़ फायरिंग

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से हो ताबड़तोड़ फायरिंग

 Published : Jun 07, 2023 11:12 am IST,  Updated : Jun 07, 2023 11:21 am IST

कोबरा कमांडों सर्च ऑपरेशन के लिए निकले थे कि इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों में हमला बोल दिया।

Chattisgarh, Naxal Attack- India TV Hindi
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ Image Source : तस्वीर प्रतीकात्मक है

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि पिछले दो घंटे से कोबरा बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग हो रही है। नक्सलियों के खिलाफ सीआरपीएफ के कोबरा कमांडों और पुलिस की एसटीएफ कमांडों का यह संयुक्त ऑपरेशन है। 

जानकारी के अनुसार, कोबरा बटालियन के जवान बीजापुर और सुकमा ज़िले की सीमा पर सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। नक्सलियों की ओर से गोलीबारी के जवाब में ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसका जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत