1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: पुलिसकर्मियों से परेशान होकर ऑटो ड्राईवर ने भरे चौराहे पर लगा ली आग, मामले की जांच शुरू

Video: पुलिसकर्मियों से परेशान होकर ऑटो ड्राईवर ने भरे चौराहे पर लगा ली आग, मामले की जांच शुरू

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 23, 2025 11:11 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 11:11 pm IST

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ऑटो ड्राईवर से ड्रिंक एडं ड्राइव के आरोप में 500 रुपये मांगे थे। इस बात पर पुलिस के साथ ऑटो ड्राईवर की बहस हो गई। इसके बाद उसने पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

Auto driver Fire- India TV Hindi
ऑटो ड्राईवर (बाएं) पुलिसकर्मी (दाएं) Image Source : INSTA-WAJI2390/X-@SPCHITRADURGA

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक ऑटो ड्राईवर ने पुलिस से परेशान होकर खुद को आग लगा ली। वह गंभीर रूप से चल गया और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चित्रदुर्ग पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि मामले की जांच जारी है। घटना शनिवार रात गांधी सर्कल के पास हुई, जहां 35 वर्षीय थिप्पेस्वामी को पुलिस ने नशे में वाहन चलाने के आरोप में रोका। इसके बाद पुलिसकर्मियों से उसकी बहस हो गई। बहस के थोड़ी देर बाद ही, उसने भरे चौराहे पर खुद को आग के हवाले कर दिया।

मलप्पनहट्टी गांव के ऑटो ड्राईवर थिप्पेस्वामी का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने जांच के दौरान उसके साथ बदसलूकी की, उसका कॉलर पकड़ा, उसे बार-बार धक्का दिया और धमकाया, जबकि वह बार-बार कह रहा था कि उसने शराब नहीं पी है। उसने कथित तौर पर इस झगड़े के कुछ हिस्सों को अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और उन पलों को भी कैद कर लिया जब पुलिस अधिकारी उसे धक्का देते हुए दिखाई दिए।

गांधी सर्किल पर लगाई आग

इस झड़प से बेहद व्यथित और अपमानित होकर, वह गांधी सर्किल की ओर वापस चला गया, अपने ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा ली। यह घटना राहगीरों के सामने हुई, जिससे पूरे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े लोग और साथी ऑटो चालक आग बुझाने के लिए दौड़े। वह लगभग 50 प्रतिशत जल गया था। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दावणगेरे के एक सुपरस्पेशलिटी सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय ऑटो चालकों के अनुसार, यातायात कर्मियों बार-बार उत्पीड़न और गाली-गलौज करते हैं। घटना के कुछ ही मिनटों बाद, दर्जनों ऑटो चालक गांधी सर्किल पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारे लगाए और तत्काल विभागीय कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार ने मीडिया को बताया कि ट्रैफिक पुलिस की नियमित जांच के दौरान ड्राइवर को रोका गया था, तभी विवाद शुरू हो गया। ड्यूटी ऑफिसर ने कथित तौर पर थिप्पेस्वामी को बताया था कि इस मामले को एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर सुलझाएगा। हालांकि, वह मौके से चला गया और रात लगभग 9:50 बजे वापस लौटा। पुलिसकर्मियों को डराने की कोशिश करते हुए उसने गलती से खुद को आग लगा ली। एक पीएसआई को सभी उपलब्ध वीडियो फुटेज की जांच करने तथा घटना से संबंधित घटनाक्रम की जांच करने का काम सौंपा गया है। अधिकारी अब पुलिस के स्पष्टीकरण और ड्राइवर की मोबाइल रिकॉर्डिंग, दोनों की समीक्षा कर रहे हैं। जांच से यह पता लगाने की उम्मीद है कि क्या यातायात निरीक्षण के दौरान अत्यधिक बल प्रयोग या प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ था और क्या इलाके में ऑटो चालकों द्वारा उत्पीड़न की बार-बार की जा रही शिकायतों की व्यापक जांच जरूरी है।

यह भी पढ़ें-

'यह जो भी है, इस पर कांग्रेस आलाकमान फैसला लेगा', कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर बोले खरगे

राहुल गांधी ने SIR को थोपा गया जुल्म बताया, जानिए एक्स पर और क्या-क्या लिखा?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत