1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लड़की के पेरेंट्स ने दोस्ती पर उठाया सवाल, तो 12वीं के छात्र ने पेपर स्प्रे से किया अटैक

लड़की के पेरेंट्स ने दोस्ती पर उठाया सवाल, तो 12वीं के छात्र ने पेपर स्प्रे से किया अटैक

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 18, 2025 11:41 pm IST,  Updated : Jul 18, 2025 11:41 pm IST

लड़की के माता-पिता लड़के का इंतजार कर रहे थे। वह सुबह करीब 9.15 बजे बस से स्कूल पहुंचा था। जब लड़का बस से उतर गया तो लड़की के माता-पिता ने उनकी बेटी के साथ उसकी दोस्ती के बारे में पूछताछ की।

12वीं कक्षा के छात्र ने...- India TV Hindi
12वीं कक्षा के छात्र ने किया पेपर स्प्रे का इस्तेमाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FREEPIK

केरल के इडुक्की में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने लड़की के माता-पिता द्वारा उसकी दोस्ती को लेकर पूछे गए सवालों के बाद उन पर (माता-पिता) पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया, लेकिन यह गलत तरीके से फैल गया तथा चार लड़कियों सहित उसके सहपाठियों पर भी इसका असर पड़ा। 

क्या है पूरा मामला?

राजक्कड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बाहर वेटिंग रूम में शुक्रवार सुबह यह घटना हुई थी। पुलिस ने बताया कि लड़के द्वारा पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किए जाने से छात्रों को परेशानी हुई, जिसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि छात्रा के माता-पिता को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्होंने दावा किया कि लड़के ने उन पर हमला किया था। पुलिस ने बताया कि सभी को शाम को छुट्टी दे दी गई।

सहपाठियों ने छात्र-छात्रा की दोस्ती का किया समर्थन

पुलिस के अनुसार, उक्त लड़के के सहपाठियों, जिनमें दो लड़के भी हैं, ने उसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। दोनों सहपाठियों ने छात्र और उक्त छात्रा की दोस्ती का समर्थन किया है। लड़के ने दावा किया है कि लड़की के माता-पिता द्वारा उस पर हमला किए जाने के बाद उसने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बताया कि लड़की के माता-पिता के खिलाफ कथित तौर पर लड़के पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही लड़के द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी किशोर न्याय बोर्ड को दे दी गई है क्योंकि वह 17 साल का है।

लड़के के बस से उतरते ही दोस्ती के बारे में की पूछताछ

पुलिस ने बताया कि लड़की के माता-पिता लड़के का इंतजार कर रहे थे। वह सुबह करीब 9.15 बजे बस से स्कूल पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि जब लड़का बस से उतर गया तो लड़की के माता-पिता ने उनकी बेटी के साथ उसकी दोस्ती के बारे में पूछताछ की और कथित तौर पर उसकी पिटाई की जिसके कारण लड़के ने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

विदेशी पुरुष के साथ था छात्रा का संबंध, चीन की यूनिवर्सिटी ने किया निष्कासित, बताई ये वजह

'माफ करो आई-बाबा, नहीं झेल पाऊंगा मैं', मौत से पहले NEET के छात्र ने लिखा भावुक सुसाइड नोट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत