1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश में बड़ा सियासी फेरबदल, CM जगन मोहन रेड्डी के पूरे मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा

आंध्र प्रदेश में बड़ा सियासी फेरबदल, CM जगन मोहन रेड्डी के पूरे मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2022 06:19 pm IST,  Updated : Apr 07, 2022 06:19 pm IST

साल 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये बड़ा फैसला लिया गया है। आंध्र प्रदेश के सभी 24 मंत्रियों ने कैबिनेट की एक बैठक में मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को इस्तीफा सौंप दिया है। 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी- India TV Hindi
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी Image Source : PTI

आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बड़ा फैसला किया है। हाल ही में रेड्डी की पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है। साल 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये बड़ा फैसला लिया गया है। आंध्र प्रदेश के सभी 24 मंत्रियों ने कैबिनेट की एक बैठक में मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को इस्तीफा सौंप दिया है। 

आंध्र प्रदेश में लंबे समय से ऐसे बदलाव की आशंका लगाई जा रही थी। पहले चर्चा थी कि ऐसा बदलाव दिसंबर 2021 में ही हो सकता है, लेकिन बाद में ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद खबर आई थी कि आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अप्रैल में इस्तीफा देंगे।

अब सभी मंत्रियों ने औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंप दिया है। नए मंत्रिमंडल के गठन में जाति मानदंड की अहम भूमिका होने की संभावना है। रेड्डी ने जब 30 मई, 2019 को मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था, तब ही घोषणा की थी कि वह ढाई साल बाद अपने मंत्रिमंडल को पूरी तरह बदल देंगे और नए लोगों को मौका देंगे। वर्तमान मंत्रिमंडल ने आठ जून, 2019 को शपथ ली थी और इन मंत्रियों को आठ दिसंबर, 2021 तक पद पर रहना था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत