1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर बात, आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का दिया आश्वासन-VIDEO

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर बात, आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का दिया आश्वासन-VIDEO

 Published : Dec 29, 2025 01:25 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 01:34 pm IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित पिता से बात करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। सरकार ऐसे मामले में सख्ती से कार्रवाई करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी इस मामले में बात की गई है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी- India TV Hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी Image Source : REPORTER INPUT

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री धामी ने एंजेल की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने ने पीड़ित पिता से कहा कि इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है। ईनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

मुख्यमंत्री धामी ने तरुण चकमा से कहा कि इस घटना पर वो व्यक्तिगत तौर पर दुखी हैं। इस स्थिति में परिवार के दुख को समझ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी। 

यह घटना हम सबके लिए भी कष्टपूर्ण- सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है। यहां देश-विदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इसलिए यह घटना हम सबके लिए भी कष्टपूर्ण है। सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी। 

अमित शाह और राजनाथ सिंह से भी हुई है बात

उन्होने कहा कि घटना के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉक्टर माणिक साहा के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी बात हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सहायता के लिए वो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। साथ ही उत्तराखंड सरकार भी परिवार की हर संभव सहायता करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत