1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिलाओं की सुरक्षा पर CM विजय सख्त, आदेश के बाद तमिलनाडु में 'सिंगापेन सिरुम्बू' फोर्स का गठन

महिलाओं की सुरक्षा पर CM विजय सख्त, आदेश के बाद तमिलनाडु में 'सिंगापेन सिरुम्बू' फोर्स का गठन

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 11, 2026 10:21 am IST,  Updated : May 11, 2026 11:20 am IST

नई सरकार के गठन के बाद तमिलनाडु में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'सिंगापेन सिरुम्बू' एंट्री ड्रग फोर्स का गठन किया गया है। इस फोर्स को कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Singapen Sirumbu force- India TV Hindi
नई सरकार के गठन के बाद तमिलनाडु में सिंगापेन सिरुम्बू एंट्री ड्रग फोर्स Image Source : INDIA TV

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद सी. जोसेफ विजय ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'सिंगापेन सिरुम्बू' एंट्री ड्रग फोर्स के गठन का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि यह बल महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। सीएम के आदेश के बाद राज्य पुलिस विभाग ने इसका गठन कर दिया है। 

मुख्यमंत्री के चुनावी घोषणापत्र के वादे को पूरा करते हुए इस फोर्स को कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं- 

  1. महिलाओं और युवाओं को नशीली दवाओं के जाल से बचाना और ड्रग माफिया पर कड़ी कार्रवाई करना।
  2. महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों को रोकने के लिए यह फोर्स राज्यव्यापी स्तर पर एकीकृत तरीके से काम करेगी।
  3. इस विशेष बल में महिला पुलिस कर्मियों को मुख्य रूप से शामिल किया गया है, जिन्हें अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की विशेष शक्तियां दी गई हैं।
  4. यह फोर्स केवल अपराधियों को पकड़ेगी ही नहीं, बल्कि स्कूलों, कॉलेजों और आम जनता के बीच जाकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी फैलाएगी।

मुख्यमंत्री विजय ने आदेश दिया है कि इस फोर्स का गठन राज्य के हर जिले में किया जाए ताकि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को जड़ से खत्म किया जा सके। पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसकी औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

क्या है 'सिंगापेण सिरुम्बू' का मतलब?

तमिल भाषा में 'सिंगापेण' का अर्थ 'शेरनी' और 'सिरुम्बू' का अर्थ 'चींटी' होता है। इसका नाम यह संदेश देता है कि यह बल दिखने में भले ही छोटा हो, लेकिन इसकी ताकत और प्रभाव बहुत बड़े होंगे।

ये भी पढ़ें-

तमिलनाडु में 200 यूनिट मुफ्त बिजली, लेकिन कंडीशन अप्लाई, थलापति विजय के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; चुनौतियां और भी

"50 वर्षों से अमेरिका के साथ खेल खेल रहे, अब वे और नहीं हंस पाएंगे", ईरान पर फिर भड़के ट्रंप, प्रस्ताव को ठुकराया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत