1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, फिर लौटेगी शीतलहर, जानिए मौसम का ताजा हाल

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, फिर लौटेगी शीतलहर, जानिए मौसम का ताजा हाल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 12, 2023 07:41 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 07:49 pm IST

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुवार शाम बारिश के समाचार हैं। कड़ी ठंड और कोहरे के दौर के बीच बारिश से मौसम में बदलाव आ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि तीन दिन बाद यानी 15 जनवरी से फिर शीतलहर का कहर देखने को मिल सकता है।

Weather Update- India TV Hindi
Weather Update Image Source : FILE

दिल्ली-NCR में घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के दौर के बीच गुरुवार शाम दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश की खबर है। इससे पहले भी बुधवार देर रात कई इलाकों में बारिश हुई। इससे ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।

​मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के कुछ इलाकों में गुरुवार शाम बारिश के समाचार हैं। पुरानी दिल्ली, चांदनी चौक, जनपथ, जनकपुरी, आईटीओ में बारिश की खबर है। मौसम विभाग की मानें तो आज राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में बारिश के चलते आज शीतलहर से तो राहत है लेकिन मौसम विभाग की मानें तो 15 जनवरी से दिल्ली के कई इलाकों में शीतलहर की वापसी होगी।

13 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 

अगर कल यानी 13 जनवरी की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। साथ ही, दिल्ली में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। वहीं, 14 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, 14 जनवरी को मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है। मौस्म विभाग के अनुसार दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी भागों में अगले दो दिनों के दौरान शीतलहर से राहत रहेगी।हालांकि बारिश के बाद फिर कोहरे के साथ कोल्डवेव की स्थिति बन सकती है। 

बढ़ा तापमान, जानिए वजह

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बुधवार रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पहाड़ों की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड से राहत नहीं मिल रही है। 13 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ और ज्यादा कमजोर हो जाएगा, जिसके बाद कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के इसी प्रभाव से हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के तापमान में बढ़त देखी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत