Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress MP Vijay Vasanth: यशवंत सिन्हा के कार्यक्रम में इस कांग्रेस सांसद की खो गई डेढ़ लाख की पेन, पुलिस में शिकायत दर्ज

Congress MP Vijay Vasanth: यशवंत सिन्हा के कार्यक्रम में इस कांग्रेस सांसद की खो गई डेढ़ लाख की पेन, पुलिस में शिकायत दर्ज

Written By: Khushbu Rawal Published : Jul 07, 2022 07:56 pm IST, Updated : Jul 07, 2022 07:56 pm IST

अभिनेता से राजनेता बने विजयकुमार उर्फ विजय वसंत ने बताया कि वह विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के संवाद कार्यक्रम में चेन्नई के एक होटल में गए थे, जहां उनका पेन खो गया है।

Pen- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE Pen

Highlights

  • 1.5 लाख रुपये के मोंटब्लैंक पेन को अनमोल मानते हैं कांग्रेस सांसद
  • कांग्रेस सांसद विजय वसंत लापता पेन के मिलने का कर रहे इंतजार
  • चेन्नई में यशवंत सिन्हा के एक कार्यक्रम के दौरान खो दिया था पेन

Congress MP Vijay Vasanth: कन्याकुमारी से कांग्रेस के सांसद विजय वसंत अभी भी अपनी अनमोल कलम वापस पाने का इंतजार कर रहे हैं, जो उन्होंने चेन्नई में विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के एक कार्यक्रम के दौरान खो दिया था। वह 1.50 लाख रुपये के मोंटब्लैंक पेन को अनमोल मानते हैं, जो उनके दिवंगत पिता और कन्याकुमारी के पूर्व सांसद एच. वसंतकुमार से विरासत में मिला है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच हो सकती है।

कांग्रेस सांसद के लिए इसलिए खास थी यह पेन

अभिनेता से राजनेता बने विजयकुमार उर्फ विजय वसंत ने बताया कि वह विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के संवाद कार्यक्रम में चेन्नई के एक होटल में गए थे, जहां उनका पेन खो गया है। सांसद विजय वसंत ने बताया कि यह पेन उनके लिए खास है। इसलिए इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।वसंत ने यहां मीडियाकर्मियों को बताया कि विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के मतदान के लिए चेन्नई पहुंचने के दौरान कार्यक्रम के दौरान पेन गायब होने के बाद उन्होंने मंगलवार 5 जुलाई को गिंडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। विजय ने कहा कि गिंडी में होटल में भारी भीड़ थी और याद है कि होटल में प्रवेश करते समय उनकी जेब में पेन था लेकिन बाहर आने पर उन्होंने देखा कि वह पेन उनकी जेब में नहीं था। कन्याकुमारी के सांसद ने तुरंत होटल अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई।

'कलम चोरी नहीं हुई थी बल्कि गायब थी'
कांग्रेस सांसद ने कहा, कलम मेरे लिए खास थी क्योंकि मुझे यह मेरे दिवंगत पिता से विरासत में मिली थी। मुझे यकीन है कि कलम गिंडी होटल में खोई है। होटल में उन्होंने मुझे सूचित किया कि वे औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज होने के बाद ही सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सकते हैं। विजय ने कहा कि उन्होंने केवल एक पेन गुम होने की शिकायत की थी और कभी भी शिकायत में यह नहीं कहा कि पेन चोरी हो गया था जैसा कि कुछ वर्गों द्वारा किया गया था।

कन्याकुमारी सांसद ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान केवल पार्टी के नेता और कार्यकर्ता के साथ-साथ सहयोगी दलों के नेता और कार्यकर्ता ही होटल में मौजूद थे जब उनकी कलम गायब थी। उन्होंने कहा कि इससे यह दोगुना सुनिश्चित हो जाता है कि कलम चोरी नहीं हुई थी बल्कि गायब थी और उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह पेन को जल्द ही खोज निकालेंगे।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement