1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना पर दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, कही ये बड़ी बात

सेना पर दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, कही ये बड़ी बात

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 23, 2023 07:14 pm IST,  Updated : Jan 23, 2023 07:15 pm IST

सेना पर दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। कांग्रेस ने उनके बयान को व्यक्तिगत विचार बताया है। कांग्रेस का कहना है कि राष्ट्रहित में सेना की सभी कार्रवाइयों का हम समर्थन करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह - India TV Hindi
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह Image Source : फाइल फोटो

सेना पर दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। कांग्रेस ने उनके बयान को व्यक्तिगत विचार बताया है। कांग्रेस का कहना है कि राष्ट्रहित में सेना की सभी कार्रवाइयों का हम समर्थन करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। साल 2014 से पहले यूपीए सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक किया था। 

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था? 

बता दें, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक का मामला उठाया। सिंह ने सरकार से पूछा- ''पुलवामा में हमारे 40 जवान शहीद हुए थे...आजतक सरकार इसका खुलासा नहीं कर पाई...आखिर ये आरडीएक्स आया कहां से? सरकार आजतक इस बात का जवाब नहीं दे पाई कि देवेंद्र सिंह डिप्टी एसपी कहां हैं? उसे क्यो छोड़ दिया गया? उस पर देशद्रोह का केस क्यों नहीं लगा? पीएम और पाक पीएम के क्या संबध हैं? कैसे संबध हैं। दोनों एक दूसरे की तरीफ कर रहे हैं।''

'सरकार लगातार झूठ बोलती है'

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक मंच से केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आज तक संसद के सामने 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक या 2019 के पुलवामा आतंकी हमले पर रिपोर्ट पेश नहीं की है। सरकार लगातार झूठ बोलती रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कोई सबूत नहीं दिखाया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत