1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विपक्षी दलों के गठबंधन 'INDIA' पर बढ़ा विवाद, 26 पार्टियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

विपक्षी दलों के गठबंधन 'INDIA' पर बढ़ा विवाद, 26 पार्टियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Deepak Vyas
 Published : Jul 19, 2023 07:20 pm IST,  Updated : Jul 19, 2023 07:26 pm IST

विपक्षी गठबंधन की बैठक बेंगलुरु में आयोजित हुई। इस दौरान विपक्षी मोर्चे का नया नाम I.N.D.I.A रखा गया। इस नाम को लेकर शुरू हुआ विरोध अब थाने तक चला गया है। इस नाम को लेकर 26 पार्टियों के दल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम 'INDIA' पर बढ़ा विवाद, 26 पार्टियों के खिलाफ शिकायत दर्ज- India TV Hindi
विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम 'INDIA' पर बढ़ा विवाद, 26 पार्टियों के खिलाफ शिकायत दर्ज Image Source : FILE

Indian Politics: केंद्र की एनडीए सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए बेंगलुर में विपक्षी दलों के नेता एकजुट हुए। इस दौरान विपक्ष के 26 दलों के गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखा गया। इस नाम को रखने के लिए 26 पार्टियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया: #INDIA नाम रखना एंबलम एक्ट 2022 का उल्लंघन है। इस एक्ट के तहत कोई भी 'इंडिया' नाम अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता, इससे लोगों की भावना आहत हुई है।

शिकायत में कहा गया है कि 26 राजनीतिक दलों ने देश के नाम का गलत इस्तेमाल किया है। आगे सभी 26 विपक्षी दलों के नाम लिखे गए हैं जो बेंगलुरु में हुई मीटिंग में हिस्सा थीं। विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखा है। इसका मतलब इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस है। गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखने के बाद इसकी टैगलाइन Jeetega Bharat (जीतेगा भारत) रखी गई है। इसका लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराना है।

शिकायत में क्या लिखी है बात?

शिकायतों में नियमों का हवाले देते हुए लिखा गया है कि एंबलम एंड नेम्स एक्ट के सेक्शन 3 के तहत कुछ नामों का इस्तेमाल वर्जित है। शिकायत में प्वाइंट 6 का भी जिक्र है। लिखा है कि इसके मुताबिक, किसी भी शख्य द्वारा यूनियन ऑफ इंडिया और इंडिया नाम का इस्तेमाल वर्जित है। आगे लिखा है कि गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखकर 26 पार्टियों ने नियम का उल्लंघन किया है। इसलिए उनको एक्ट के सेक्शन 5 के तहत सजा होनी चाहिए। 

इसमें दोषी पाए जाने पर 500 रुपये का जुर्माना लग सकता है। पहले I.N.D.I.A. बनाम भारत की लड़ाई विपक्षी नेताओं की मीटिंग के बाद ऐलान हुआ कि 26 पार्टियों के इस गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. होगा। इसके बाद विपक्षी पार्टियों को भारतीय जनता पार्टी ने निशाने पर लिया। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन का नाम एनडीए यानी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत