1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona Case: 24 घंटे में 27 हजार 409 नए मामले, 347 मरीजों की हुई मौत

Corona Case: 24 घंटे में 27 हजार 409 नए मामले, 347 मरीजों की हुई मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2022 09:06 am IST,  Updated : Feb 15, 2022 09:06 am IST

बीते 24 घंटे 27 हजार 409 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 82 हजार 817 मरीज ठीक हुए हैं और 347 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से अब तक 5 लाख 9 हजार 358 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 4 लाख 23 हजार 127 एक्टिव केस हैं। 

Daily Covid Cases- India TV Hindi
Daily Covid Cases Image Source : PTI FILE

Highlights

  • बीते 24 घंटे 27 हजार 409 नए मरीज सामने आए हैं
  • इस दौरान 82 हजार 817 मरीज ठीक हुए हैं
  • कोरोना से अब तक 5 लाख 9 हजार 358 मरीजों की मौत हो चुकी है

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे 27 हजार 409 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 82 हजार 817 मरीज ठीक हुए हैं और 347 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से अब तक 5 लाख 9 हजार 358 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 4 लाख 23 हजार 127 एक्टिव केस हैं। सोमवार को कोरोना के 34 हजार 113 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 91 हजार 930 लोग ठीक हुए हैं और 346 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 3.19 प्रतिशत पहुंच गई थी। 

रविवार को 44 हजार 877 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 1 लाख 17 हजार 591 लोग ठीक हुए थे और 684 लोगों की मौत हुई थी। रविवार को पॉजिटिविटी रेट 3.17 प्रतिशत थी। देश में शनिवार को कोरोना के 50 हजार से ज्यादा (50,407) मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, पिछले 24 घंटों में 804 लोगों की मौत हुई थी। शुक्रवार को देश में कोरोना से 657 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी। शनिवार को जारी हुए ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों में 1,36,962 लोग ठीक भी हुए थे। इस हिसाब से देखें तो देश में कोरोना के नए मामले लगातार कम होते नज़र आ रहे हैं।

दिल्ली में कोरोना के शनिवार को 920 मामले मिले थे। जबकि इस दौरान 13 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण दर दिल्ली में 1.68 फीसदी हो गई थी। राजधानी में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 4331 है। 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत, कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 26,060 हो गया था। होम आइसोलेशन में 2805 मरीज दिल्ली में थे। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.23 फीसदी हो गई थी। 24 घंटे में 1388 मरीज डिस्चार्ज हुए और कुल आंकड़ा 18,20,125 तक पहुंच गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत