1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona Case: 24 घंटे में 71 हजार 365 नए मामले, 1200 से ज्यादा मरीजों की मौत

Corona Case: 24 घंटे में 71 हजार 365 नए मामले, 1200 से ज्यादा मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2022 10:05 am IST,  Updated : Feb 09, 2022 12:41 pm IST

बीते 24 घंटे में 71 हजार 365 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 1 हजार 217 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 1 लाख 72 हजार 211 लोग ठीक हुए हैं। अभी देश में 8 लाख 92 हजार 828 एक्टिव केस हैं।

Daily Covid Cases- India TV Hindi
Daily Covid Cases Image Source : PTI

Highlights

  • बीते 24 घंटे में 71 हजार 365 नए मामलों की पुष्टि हुई
  • इस दौरान 1 लाख 72 हजार 211 लोग ठीक हुए हैं
  • अभी देश में 8 लाख 92 हजार 828 एक्टिव केस हैं

देश में कोरोना के मामले कम होते नज़र आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 71 हजार 365 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 1 हजार 217 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 1 लाख 72 हजार 211 लोग ठीक हुए हैं। अभी देश में 8 लाख 92 हजार 828 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 5 लाख 5 हजार 279 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी 4.54 प्रतिशत पहुंच गई है।

मंगलवार को 67 हजार 597 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 1 हजार 188 लोगों की मौत हुई थी और 1 लाख 80 हजार 456 लोग ठीक हुए थे। मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट भी 5.02 प्रतिशत थी। सोमवार को देश में कोरोना के 83 हजार 876 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 1 लाख 99 हजार 54 मरीज रिकवर हुए थे और 895 मरीजों की मौत हुई थी। 

रविवार को 2 लाख 13 हजार 246 लोग रिकवर हुए थे। रविवार को देश में एक्टिव केस की संख्या 12 लाख 25 हजार 11 थी। साथ ही रविवार को पॉजिटिविटी रेट भी 7.42 प्रतिशत पहुंच गई थी। 

देश में शनिवार को कोरोना वायरस के एक लाख 27 हजार 952 नए केस सामने आए थे और 1059 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि शुक्रवार को एक लाख 49 हजार 394 केस आए थे। देश में पॉजिटिविटी रेट अब 7.98 फीसदी थी जो अब घटककर 7.25 प्रतिशत रह गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत