1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona Cases: 24 घंटे में 4 हजार 362 नए मामलों की पुष्टि, 66 मरीजों की हुई मौत

Corona Cases: 24 घंटे में 4 हजार 362 नए मामलों की पुष्टि, 66 मरीजों की हुई मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2022 11:08 am IST,  Updated : Mar 07, 2022 11:08 am IST

बीते 24 घंटे में 4 हजार 362 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 66 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद देश में एक्टिव केस की संख्या 54 हजार 118 पहुंच गई है। अब तक कोरोना से 5 लाख 15 हजार 102 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

Corona Cases- India TV Hindi
Corona Cases Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 4 हजार 362 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 66 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद देश में एक्टिव केस की संख्या 54 हजार 118 पहुंच गई है। अब तक कोरोना से 5 लाख 15 हजार 102 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

रविवार को 5 हजार 476 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 158 मरीजों की मौत हुई थी और 9 हजार 754 मरीज ठीक हुए थे। इसके बाद देश में 59 हजार 442 एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंच गई थी। बीते कुछ दिनों से देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि कई रिसर्च में कोरोना की चौथी लहर की भी आशंका जताई गई है।

दिल्ली में रविवार को 24 घंटे में 274 संक्रमित के मामले सामने आए थे। इसके बाद यहां कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,61,463 हो गई थी। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण दर 0.58 फीसदी हो गई थी। रविवार को सामने आए आंकड़ों के बाद दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1350 पहुंच गई थी। जिसमें से होम आइसोलेशन में 1005 मरीज थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत