1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona Update: बीते 24 घटों में कोरोना के 3800 से ज्यादा नए मामले, 26 मरीजों की मौत

Corona Update: बीते 24 घटों में कोरोना के 3800 से ज्यादा नए मामले, 26 मरीजों की मौत

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Oct 01, 2022 10:37 am IST,  Updated : Oct 01, 2022 10:37 am IST

Corona Update: देशभर में लगातार कोरोना के मामलों में आ रही कमी के बीच एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटों में भारत में 3800 से अधिक मामले सामने आए हैं, वहीं 26 लोगों की मौत हो गई है।

Representative image- India TV Hindi
Representative image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • बीते 24 घटों में कोरोना के 3800 से ज्यादा नए मामले
  • बीते 24 घटों में कोरोना के 3,805 से ज्यादा नए मामले
  • संक्रमण से 26 मरीजों ने गंवाई जान

Corona Update: देशभर में लगातार कोरोना के मामलों में आ रही कमी के बीच एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटों में भारत में 3800 से अधिक मामले सामने आए हैं, वहीं 26 लोगों की मौत हो गई है। एक दिन में कोविड-19 के 3,805 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,45,91,112 पर पहुंच गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 38,293 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 26 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,655 हो गई। इनमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए मौत के 13 मामले भी शामिल हैं।

इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 1,290 की कमी  

जिन 13 अन्य लोगों ने जान गंवाई है, उनमें से पांच की मौत महाराष्ट्र और दो की मौत केरल में हुई। मंत्रालय के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.09 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.73 प्रतिशत दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 1,290 की कमी आई है। 

अभी तक टीके की 218.68 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.29 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.39 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,40,24,164 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की 218.68 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत