1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona Virus: देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 18 हजार से ज्यादा मामले, 40 संक्रमितों की हुई मौत

Corona Virus: देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 18 हजार से ज्यादा मामले, 40 संक्रमितों की हुई मौत

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Aug 07, 2022 11:35 am IST,  Updated : Aug 07, 2022 11:35 am IST

Corona Virus: आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 40 और मरीजों के दम तोड़ने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,689 हो गई है। इसमें केरल में मौत के 8 मामले भी शामिल हैं।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5 लाख से अधिक
  • केरल में हुई 8 मौतें
  • देश में कम नहीं हो रहे कोरोना की मामले

Corona Virus: भारत में एक दिन में 18,738 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,41,45,732 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,34,933 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8 बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 40 और मरीजों के दम तोड़ने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,689 हो गई है। इसमें केरल में मौत के 8 मामले भी शामिल हैं।

आंकड़ों मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 140 की बढ़त दर्ज की गई है।

2020 में आए थे इतने मामले

गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।

बीते दिन भी आए थे आंकड़ा

बीते दिन देश में कोरोना की मामले कम नहीं हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों की अवधि में 49 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं भारत में एक दिन में कोविड-19 के 19,406 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,41,26,994 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,35,364 से घटकर 1,34,793 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 से 49 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,649 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है। 

आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 571 की कमी दर्ज की गई है। वहीं, संक्रमण की दैनिक दर 4.96 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक दर 4.63 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में इस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,34,65,552 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 205.92 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत