1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Update: फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, देशभर में बीते 24 घंटों में 2,060 नए मामले दर्ज, 10 लोगों की हुई मौत

Coronavirus Update: फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, देशभर में बीते 24 घंटों में 2,060 नए मामले दर्ज, 10 लोगों की हुई मौत

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Oct 17, 2022 11:22 am IST,  Updated : Oct 17, 2022 11:22 am IST

Coronavirus Update: आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.86 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.02 प्रतिशत है।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • देशभर में बीते 24 घंटों में 2,060 नए मामले दर्ज
  • 10 लोगों की हुई मौत
  • दैनिक संक्रमण दर 1.86 प्रतिशत

Coronavirus Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,060 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,30,888, हो गई, जबकि संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 5,28,905 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 26,834 हो गई है जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 209 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। संक्रमण से 10 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,905 हो गई है। 

संक्रमण से 10 लोगों की मौत

संक्रमण से जिन 10 लोगों की मृत्यु हुई है उनमें वे चार मरीज भी शामिल हैं जिनका नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल द्वारा वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.86 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.02 प्रतिशत है। 

मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है

देश में अब तक कुल 4,40,75,149 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.33 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत