1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई और शादी की तारीख जानते हैं आप? ये रहीं कार्यक्रम की डिटेल्स

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई और शादी की तारीख जानते हैं आप? ये रहीं कार्यक्रम की डिटेल्स

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 01, 2025 05:38 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 06:05 pm IST

स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई और शादी का इंतजार उनके फॉलोअर्स लंबे समय से कर रहे हैं। अब ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

Rinku Singh Priya Saroj - India TV Hindi
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज Image Source : PTI/FILE

जौनपुर: भारत के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई और शादी की तारीख सामने आ गई है। दोनों जल्द एक नए रिश्ते की शुरुआत करने वाले हैं। दोनों की सगाई 8 जून को लखनऊ में होगी और शादी इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी।

सगाई और शादी में कौन-कौन शामिल होगा; क्या है प्लान?

प्रिया सरोज के पिता और जौनपुर के केराकत विधानसभा सीट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया, 'सगाई में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। वहीं शादी में ग्रांड सेलिब्रेशन होगा और उसमें क्रिकेटर्स, बॉलीवुड स्टार्स, बिजनेसमैंस और प्रमुख राजनेता शामिल हो सकते हैं।'

सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया, 'अलीगढ़ में रिंकू सिंह के परिजनों से मुलाकात के बाद दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ। रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। प्रिया की सहेली के पिता (जो एक क्रिकेटर हैं) के माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों ने परिजनों की रजामंदी से शादी का फैसला लिया।'

कौन हैं प्रिया सरोज; कहां से की है पढ़ाई?

प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से 2024 के आम चुनाव में पहली बार सांसद बनी हैं। वह पेशे से अधिवक्ता हैं और उनकी उम्र 26 साल है। उनके पिता का नाम तूफानी सरोज है, जो जौनपुर के केराकत विधानसभा सीट से सपा विधायक हैं। 

प्रिया सरोज का जन्म वाराणसी में हुआ था। उन्होंने नई दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से स्कूली पढ़ाई की है और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा से एलएलबी की है। वे सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर चुकी हैं।

रिंकू सिंह का क्या है बैकग्राउंड? 

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने भारत के लिए 2 एकदिवसीय और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह अपनी धारदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं।

रिंकू का जन्म यूपी के अलीगढ़ में हुआ। वह एक गरीब परिवार से थे। उनके पिता एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर रिंकू ने काफी इकोनॉमिक परेशानियां झेलीं लेकिन आज वह ऊंचे मुकाम पर हैं। उन्होंने ये मुकाम अपनी मेहनत और लगन से हासिल किया है। रिंकू ने केवल 9वीं क्लास तक पढ़ाई की है। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत