1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रिहायशी इलाके में घुसा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, देखने वालों के उड़े होश; रेस्क्यू का VIDEO वायरल

रिहायशी इलाके में घुसा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, देखने वालों के उड़े होश; रेस्क्यू का VIDEO वायरल

 Published : Aug 01, 2025 11:58 pm IST,  Updated : Aug 02, 2025 12:01 am IST

उत्तराखंड के खटीमा के रिहायशी इलाके में मगरमच्छ घुसने से डर का माहौल छा गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर घंटों मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया।

crocodile- India TV Hindi
घंटों मशक्कत के बाद कंबल और जाल के जरिए मगरमच्छ को काबू में किया। Image Source : REPORTER INPUT

भारत नेपाल सीमा से सटे खटीमा के रिहायशी इलाके में मगरमच्छ निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार रात 10 फीट लंबा मगरमच्छ घुसने से इलाके में हड़कंप मच गया। बारिश के चलते मगरमच्छ निकलने के बाद सैकड़ों लोग घरों से बाहर निकल गए। लेकिन कुछ  लोगों ने जान की परवाह न करते हुए बगैर विभागीय टीम के घंटों मशक्कत के बाद कंबल और जाल के जरिए मगरमच्छ को काबू में किया। देर से पहुंची वन विभाग की टीम को पकड़े गए मगरमच्छ को सौंपा। इसके बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।

घटना का वीडियो वायरल

आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण क्षेत्र में नदी नाले में कई बार मगरमच्छ देखे गए हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि पहले भी इसी जगह मगरमच्छ आए थे, उनको पकड़ा गया था लेकिन इस बार यह काफी लंबा और बड़ा था जिससे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने कहा कि स्थानीय वन विभाग की टीम को अन्य मगरमच्छ को भी पकड़ इलाके को सुरक्षित किया जाए अन्यथा कोई बड़ी जनहानि होने की संभावना है।

शिवपुरी की करौंदी कॉलोनी में भी आया मगरमच्छ

हाल ही में मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर की करौंदी कॉलोनी में भी एक मगरमच्छ दिखाई दिया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि लोग मगरमच्छ से दूर जाने के बजाय उसे पकड़ने में जुट गए। उन्होंने उसके मुंह को रस्सी से कसकर बांधा और फिर गोद में उठाकर फोटो और वीडियो बनाने लगे।

(रिपोर्ट- सुरेन्द्र कुमार गुप्ता)

यह भी पढ़ें-

नदी पार कर रहा था पिकअप ट्रक, नीचे आ गया विशालकाय मगरमच्छ; फिर जो हुआ वो आप VIDEO में देखें

दावत सजाए बैठा था अजगर, अचानक मगरमच्छ ने उसे ही बना लिया अपना निवाला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत