1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Cyclone Fengal: 90 की रफ्तार से आ रहा चक्रवाती तूफान, आप भी हो जाएं सावधान! इन जगहों पर पहुंचाएगा भारी नुकसान

Cyclone Fengal: 90 की रफ्तार से आ रहा चक्रवाती तूफान, आप भी हो जाएं सावधान! इन जगहों पर पहुंचाएगा भारी नुकसान

 Published : Nov 29, 2024 05:45 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 06:00 pm IST

चक्रवाती तूफान फेंगल को लेकर मौसम विभाग पूरी तरह अलर्ट है। आईएमडी ने अभी से बता दिया है कि देश के किन-किन हिस्सों में भारी बारिश होगी? साथ ही राज्य प्रशासन ने किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए अधिकिरियों की पूरी टीम तैनात कर दी है।

Cyclonic storm Fengal - India TV Hindi
आ रहा चक्रवाती तूफान फेंगल Image Source : ANI

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शुक्रवार दोपहर को चक्रवाती तूफान में बदल गया। भारती मौसम विज्ञा विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 'फेंगल' (Fengal) नाम के चक्रवाती तूफान के 30 नवंबर की दोपहर को पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 90 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

शनिवार दोपहर करेगा लैंडफॉल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। वर्तमान में यह सिस्टम चेन्नई से 380 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है। एक बार जब यह चक्रवात में तब्दील हो जाता है, तो इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और शनिवार दोपहर तक कराईकल और महाबलीपुरम के बीच लैंडफॉल करने की संभावना है। 

इन हिस्सों में होगी जोरदार बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान को आधिकारिक तौर फेंगल नाम दिया गया है। शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही नेल्लोर, चित्तूर, तिरुपति और अन्नामय्या जैसे जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

समुद्र तट से दूर रहें मछुआरे

IMD ने दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक चलने वाली तेज हवाओं की भी चेतावनी जारी की है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है। जो मछुआरे पहले से ही समुद्र में हैं उनसे तुरंत किनारे पर लौटने का आग्रह किया गया है।

बंदरगाहों के लिए जारी किया गया खास अलर्ट

चक्रवाती तूफान फेंगल के चलते आंध्र प्रदेश के कृष्णापट्टनम और निजामपट्टनम बंदरगाहों पर फेज 3 की चेतावनी जारी की गई है। आंध्र प्रदेश के अन्य बंदरगाहों पर फेज- 1 का अलर्ट जारी किया गया है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत