1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वन अधिकारी हुए हैरान, दून चिड़ियाघर से खतरनाक किंग कोबरा अचानक हो गया गायब

वन अधिकारी हुए हैरान, दून चिड़ियाघर से खतरनाक किंग कोबरा अचानक हो गया गायब

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Nov 12, 2022 11:15 pm IST,  Updated : Nov 12, 2022 11:15 pm IST

केंद्र सरकार की अनुमति के बिना उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से हाथियों को गुजरात भेजे जाने की घटना के बाद अब दून चिड़ियाघर से खतरनाक किंग कोबरा गायब हो गया है। चर्चा है कि किंग कोबरा को गोपनीय तरीके से इंदौर भेज दिया है।

किंग कोबरा - India TV Hindi
किंग कोबरा Image Source : PEXEL

देहरादून चिड़ियाघर से गायब हुए खतरनाक किंग कोबरा को गोपनीय तरीके से इंदौर भेजने की चर्चा का मामला सामने आया है। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ.समीर सिन्हा ने चिड़ियाघर निदेशक से मामले में रिपोर्ट तलब की है। वहीं, दून चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत का कहना है कि किंग कोबरा को रेस्क्यू कर दून चिड़ियाघर लाया गया था। उसे पूरी तरह ठीक होने के बाद सुरक्षित राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया है।

रेस्क्यू कर दून चिड़ियाघर लाया गया

केंद्र सरकार की अनुमति के बिना उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से हाथियों को गुजरात भेजे जाने की घटना के बाद अब दून चिड़ियाघर से खतरनाक किंग कोबरा गायब हो गया है। चर्चा है कि किंग कोबरा को गोपनीय तरीके से इंदौर भेज दिया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को जांच के आदेश दिए हैं। उधर, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ.समीर सिन्हा ने चिड़ियाघर निदेशक से मामले में रिपोर्ट तलब की है। इस संबंध में दून चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत का कहना है कि किंग कोबरा को रेस्क्यू कर दून चिड़ियाघर लाया गया था। उसे पूरी तरह ठीक होने के बाद सुरक्षित राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया है। उन्होंने किंग कोबरा को इंदौर भेजे जाने की बातों को सिरे से खारिज किया है।

चिड़ियाघर में इन सांपों की प्रजातियों
सरकार, शासन और वन मुख्यालय के निर्देश पर चिड़ियाघर में लाखों रुपये की लागत से पहले तो सांप बाड़े का निर्माण किया गया और फिर उसमें एक से एक खतरनाक सांपों को लाया गया। फिलहाल दून चिड़ियाघर में रॉक पाइथन, बर्मीज पाइथन, रेटीकुलेटेड पाइथन, इंडियन कोबरा, किंग कोबरा समेत 10 प्रजातियों के खतरनाक सांपों को रखा गया है। इस सांपों में कई को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश जैसे दूसरे राज्यों से लाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत