1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने 'सदैव अटल' समाधि स्थल पर जाकर दी श्रद्धांजलि

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने 'सदैव अटल' समाधि स्थल पर जाकर दी श्रद्धांजलि

 Published : Aug 16, 2024 08:16 am IST,  Updated : Aug 16, 2024 08:40 am IST

पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए 'सदैव अटल' स्मारक पहुंचे।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी- India TV Hindi
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी Image Source : ANI

आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है। अटल बिहारी वाजपेयी ने 94 साल की उम्र में 16 अगस्त 2018 को अंतिम सांस ली थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर पहुंच पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। 

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए 'सदैव अटल' स्मारक पहुंचे। पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। 

जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और ओम बिरला ने दी श्रद्धांजलि

इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

तीन बार रहे प्रधानमंत्री

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार प्रधानमंत्री रहे। पहली बार 1996 में 13 दिनों की अवधि के लिए वह प्रधानमंत्री बने। फिर 1998 से 1999 तक 13 महीने की अवधि के लिए वह पीएम बने। इसके बाद 1999 से 2004 तक पूर्ण कार्यकाल के लिए वह प्रधानमंत्री पद संभाला।

2015 में दिया गया भारत रत्न

नरेंद्र मोदी सरकार ने 2014 में घोषणा की थी कि वाजपेयी के जन्मदिन, 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 2015 में उन्हें भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान - भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 16 अगस्त 2018 में लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत