1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 11, 2024 09:59 pm IST,  Updated : Jul 11, 2024 10:53 pm IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। अभी भी वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

rajnath singh- India TV Hindi
राजनाथ सिंह Image Source : PTI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती हैं। सूत्रों के अनुसार बैक पेन की शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति बेहतर है। एम्स ने आधिकारिक तौर पर उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

चुनाव के दौरान भी बिगड़ी थी तबीयत

राजनाथ सिंह कमर में दर्द की वजह से बुधवार देर रात को दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए थे। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। अभी भी वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और कल अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। बता दें कि पहले भी चुनाव के दौरान आंध्र प्रदेश में उन्हें यह शिकायत हुई थी।

गौरतलब है कि राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वह भाजपा अध्यक्ष और केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं।

कल ही मनाया 73वां जन्मदिवस

राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई को ही अपना 73वां जन्मदिवस मनाया। इस दौरान पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने उन्हें ट्विटर पर शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर उन्हें मंत्रिमंडल का एक मूल्यवान सहयोगी बताया था। उन्होंने कहा था, "एक ऐसे नेता, जिनका उनकी बुद्धिमत्ता के लिए व्यापक सम्मान है। कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर वह सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं। वह भारत के रक्षा तंत्र को मजबूत करने और हमारे देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की अगुवाई कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत