1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान से टेंशन के बीच राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री को किया फोन, पहलगाम मुद्दे पर चर्चा की संभावना

पाकिस्तान से टेंशन के बीच राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री को किया फोन, पहलगाम मुद्दे पर चर्चा की संभावना

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 01, 2025 05:30 pm IST,  Updated : May 01, 2025 05:53 pm IST

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने वैश्विक समुदाय को अपनी बात समझाने की पहल तेज कर दी है। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से बात की।

rajnath singh- India TV Hindi
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ Image Source : FILE PHOTO

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के आसार हैं। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से बात की है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। समझा जाता है कि फोन पर हुई बातचीत के दौरान पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र भी हुआ। सिंह-हेगसेथ के बीच फोन पर हुई बातचीत के कुछ विवरण जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी किए जाने की संभावना है। 

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के 7 अस्थायी सदस्यों से टेलीफोन पर बात की थी।

वॉशिंगटन डीसी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ पूरी दुनिया में गुस्सा है खासकर हिंदू समुदाय में ज्यादा नाराजगी है। अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में यूनाइटेड हिंदू संगठन के बैनर तले कई जगहों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पहलगाम में मारे गए हिंदुओं को इस दौरान याद किया गया। कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस में 13 हिंदू संगठनों ने भाग लिया। अमेरिका के अलग-अलग शहरों में हिंदू संगठन के लोग इकट्ठा हुए और शांतिपूर्ण सभाएं आयोजित की। तमाम संगठनों ने एक सुर में पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इन्होंने दुनिया के तमाम देशों से पाकिस्तान का विरोध करने को कहा। पहलगाम जैसा बर्बर हमला दोबारा ना हो इसके लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए आवाज उठाई गई।

5 मई को पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास के बाहर करेंगे प्रदर्शन

इन संगठनों ने वॉशिंगटन डीसी, सैन फ्रांसिस्कोसे लेकर न्यूयॉर्क और करीब 15 अमेरिकी शहरों में प्रदर्शन किया। 5 मई को कई हिंदू संगठन पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास के बाहर भी प्रदर्शन करेंगे। पहलगाम में आतंकियों ने हिंदुओं को धर्म पूछकर मारा जिसे लेकर नाराजगी ज्यादा है।

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत-USA में बड़ी डील, पेंटागन ने दी 131 मिलियन डॉलर के सैन्य हार्डवेयर आपूर्ति को मंजूरी

पाकिस्तान में बेइज्जत हो रही PAK Army, खैबर पख्तूनख्वा में फूटी बगावत की चिंगारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत