1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-पाकिस्तान सीमा का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भुज एयरबेस पर जाएंगे- सूत्र

भारत-पाकिस्तान सीमा का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भुज एयरबेस पर जाएंगे- सूत्र

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 14, 2025 01:59 pm IST,  Updated : May 14, 2025 02:21 pm IST

पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान सीमा का दौरा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह भुज एयरबेस पर जाएंगे।

भुज एयरबेस जाएंगे राजनाथ सिंह।- India TV Hindi
भुज एयरबेस जाएंगे राजनाथ सिंह। Image Source : PTI

पाकिस्तान और उसके आतंकियों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों का ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा है। कुछ ही समय के हमले में भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया और पाकिस्तान सीजफायर के लिए मिन्नतें करने लगा। इसके बाद दोनों में सीजफायर हुआ है। इस सीजफायर के बीच अब सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को वायुसेना के भुज एयरबेस की यात्रा करने जाएंगे।

भारत-पाक सीमा का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री

सामने आई जानकारी के मुताबिक, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को भुज पहुंचेंगे। रक्षा मंत्री भुज एयरबेस की विजिट पर जाएंगे। राजनाथ सिंह की ये यात्रा दो दिवसीय यानी शुक्रवार और शनिवार के लिए होगी। जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुजरात की भारत पाकिस्तान सीमा का दौरा करेंगे।

पाकिस्तान ने भुज में भेजे थे ड्रोन

सैन्य तनाव के दौरान पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन की मदद से भारत के भुज को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, भारत के सुरक्षाबलों ने एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से एक के बाद एक पाकिस्तान के हमलों को लगातार विफल कर दिया था। आखिरकार कोई भी कामयाबी न मिलने और लगातार सैन्य नुकसान को देखते हुए पाकिस्तान ने सीजफायर की अपील की थी।

पीएम मोदी ने किया था आदमपुर का दौरा

इससे पहले पीएम मोदी ने भी मंगलवार को पाकिस्तान से लगी सीमा से केवल 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आदमपुर एयरबेस पर जवानों को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए सख्त लहजे में कहा था कि भारत की ओर नजर उठाने का अंजाम तबाही होगा। पीएम मोदी ने कहा- ‘‘आतंक के विरूद्ध भारत की लक्ष्मण रेखा एकदम स्पष्ट है। अब फिर कोई आतंकी हमला हुआ तो भारत जवाब देगा, पक्का जवाब देगा।’’ बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने आदमपुर एयरबेस और एस-400 मिसाइल लॉन्चर को तबाह करने का झूठा दावा किया था। हालांकि, पीएम मोदी ने एयरबेस का दौरा कर के पाकिस्तान के दावे की पोल खोल दी।

 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने कैसे की पहलगाम आतंकी हमले की प्लानिंग, जानें क्या बोले पूर्व विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला

ऑपरेशन सिंदूर में मिली सफलता की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की सराहना, सीडीएस समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख रहे मौजूद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत