Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रेम में हुई तीसरे की एंट्री तो बिगड़ी बात, MCA छात्र-छात्रा ने एक-दूसरे को चाकू घोंपा; मची चीख-पुकार

प्रेम में हुई तीसरे की एंट्री तो बिगड़ी बात, MCA छात्र-छात्रा ने एक-दूसरे को चाकू घोंपा; मची चीख-पुकार

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : Mar 08, 2026 08:33 am IST, Updated : Mar 08, 2026 08:39 am IST

प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुए विवाद में दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों देहरादून के क्लेमेंटटाउन स्थित एक निजी संस्थान में MCA प्रथम वर्ष के छात्र हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE (PTI) प्रतीकात्मक फोटो

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के ओगल भट्टा इलाके में शनिवार को एक प्रेम प्रसंग की भयभीत करने वाली घटना सामने आई। एक निजी शिक्षण संस्थान में साथ पढ़ने वाले प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुए विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि दोनों ने एक-दूसरे पर किचन में रखे चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MCA के छात्र हैं दोनों

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक (21 वर्ष) मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है और युवती (21 वर्ष) देहरादून की ही निवासी है। दोनों क्लेमेंटटाउन स्थित एक निजी संस्थान में MCA प्रथम वर्ष के छात्र हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी।

तीसरे शख्स की एंट्री?

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि छात्रा पिछले कुछ समय से किसी अन्य युवक के संपर्क में थी। इसी बात को लेकर छात्र और छात्रा के बीच अनबन चल रही थी। शनिवार को छात्रा इसी मुद्दे पर बात करने के लिए छात्र के ओगल भट्टा स्थित कमरे पर आई थी।

चाकू से एक-दूसरे पर किया वार

बातचीत के दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों आपा खो बैठे। तैश में आकर उन्होंने रसोई में रखा चाकू उठा लिया और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खून से लथपथ दोनों छात्र-छात्राओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

गर्दन पर लगा गहरा घाव

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संघर्ष के दौरान छात्रा की गर्दन पर गंभीर चोट आई थी, जिसका डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर दिया है। छात्र भी घायल है। फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

'शर्मनाक..ऐसा पहले कभी नहीं हुआ', प्रेसिडेंट प्रोटोकॉल मामले पर CM ममता बनर्जी पर बरसे PM मोदी, बताया राष्ट्रपति का अपमान

युवक ने मंदिर में घुसकर माता के वस्त्र को लगाई आग, बवाल सामने आने पर आरोपी के परिजनों ने मांगी माफी

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement