Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. युवक ने मंदिर में घुसकर माता के वस्त्र को लगाई आग, बवाल सामने आने पर आरोपी के परिजनों ने मांगी माफी

युवक ने मंदिर में घुसकर माता के वस्त्र को लगाई आग, बवाल सामने आने पर आरोपी के परिजनों ने मांगी माफी

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : Mar 08, 2026 07:18 am IST, Updated : Mar 08, 2026 07:26 am IST

दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक युवक ने मंदिर में घुसकर माता पर चढ़ाए गए वस्त्र को आग के हवाले कर दिया। जब ग्रामीणों ने वहां की स्थिति देखी, तो गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

मंदिर में हुई अप्रिय घटना- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मंदिर में हुई अप्रिय घटना

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के सिल्लाघ्राट क्षेत्र के कलयु गांव में शनिवार सुबह उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब एक मंदिर में माता के पवित्र वस्त्र में आग लगाने का मामला सामने आया। मामला जालपा मंदिर का है। एक अन्य समुदाय के युवक ने स्थानीय जालपा माता मंदिर में घुसकर माता के पवित्र वस्त्र को आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में भारी रोष है। इस घटना को लेकर आरोपी युवक के परिजनों ने गांव वालों से माफी मांगी है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह लगभग 5:00 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक युवक ने मंदिर की पवित्रता को भंग करते हुए माता पर चढ़ाए गए वस्त्र को आग के हवाले कर दिया। जब सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे और वहां की स्थिति देखी, तो खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सदर थाना के SHO दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों से पूछताछ की है। सदर थाना प्रभारी (SHO) ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर चंबा थाने लाने के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग

आस्था को ठेस पहुंचने के कारण ग्रामीण चंबा थाना और उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त महोदय को एक ज्ञापन सौंपा और मांग की कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले इस घिनौने कृत्य के खिलाफ सख्त से सख्त FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

आरोपी के परिजनों ने मांगी माफी

वहीं, आरोपी के परिजनों ने ग्रामीणों से मुलाकात की। परिजनों ने इस घटना पर गहरा खेद जताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और विश्वास दिलाया कि भविष्य में इस तरह की कोई भी अप्रिय घटना दोबारा नहीं होगी।

(रिपोर्ट- सुभाष महाजन)

ये भी पढ़ें-

क्या है युवा साथी योजना, किन युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?

'शर्मनाक..ऐसा पहले कभी नहीं हुआ', प्रेसिडेंट प्रोटोकॉल मामले पर CM ममता बनर्जी पर बरसे PM मोदी, बताया राष्ट्रपति का अपमान

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement