1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. क्या है युवा साथी योजना, किन युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?

क्या है युवा साथी योजना, किन युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 07, 2026 11:47 pm IST,  Updated : Mar 07, 2026 11:47 pm IST

21 से 40 साल के जिन युवाओं के पास रोजगार नहीं है और वह पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार हर महीने 1500 रुपये दे रही है।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं की मदद करने के लिए युवा साथी योजना शुरू की है। इसके तहत राज्य के 21 से 40 साल तक के युवाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा और योग्य उम्मीदवारों के खाते में ही पैसे आएंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसका ऐलान किया था और 1 अप्रैल से इस योजना के लागू होने की उम्मीद है। इस योजना के आवेदन विशेष रजिस्ट्रेशन सेंटर से स्वीकार किए जाएंगे।

इस योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार की तलाश या स्वरोजगार के अवसरों को तलाशते समय बुनियादी खर्चों को पूरा करने में मदद करना है। इस योजना की घोषणा राज्य बजट के दौरान की गई थी। 

किसे मिलेगा लाभ

पश्चिम बंगाल के स्थायी निवासी, जिनकी उम्र 21 से 40 साल के बीच है। कम से कम 10वीं तक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और अब किसी संस्थान में नहीं पढ़ रहे हैं। शैक्षिक छात्रवृत्ति को छोड़कर किसी अन्य राज्य कल्याण योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए। अधिकतम 5 साल तक इस योजना का लाभ मिलेगा। इस दौरान कुल राशि 90 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होगी।

कौन से दस्तावेज जरूरी?

इस योजना का लाभ लेने के लिए बैंक पासबुक, पहचान पत्र, कक्षा 10 का प्रमाण पत्र और पासपोर्ट आकार की फोटो जरूरी है। इसके अलावा भी कई दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदन करने के बाद मोबाइल नंबर के जरिए लॉगइन करके पोर्टल में आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

चरण 1: बांग्लार युवा साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट banglaryuvasathi.gov.in या wb.gov.in/banglar-yuva-sathi.aspx पर जाएं।

चरण 2: मोबाइल नंबर के जरिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और ओटीपी के जरिए इसे सत्यापित करें।

चरण 3: अपनी बेसिक डीटेल, कक्षा 10 के अंक और आधार से जुड़े बैंक खाते की जानकारी सहित आवश्यक जानकारी दें।

चरण 4: पासपोर्ट आकार की फोटो, कक्षा 10 की मार्कशीट और आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 5: सभी जानकारी की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और आवेदन जमा करें ताकि आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने के लिए एक आवेदन आईडी प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें-

'Sorry मैडम, आप भी BJP के एजेंडे में फंस गईं', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की नाराजगी पर क्या क्या बोलीं ममता बनर्जी?

VIDEO: "किसी वजह से मुझसे नाराज़ होंगी, वह मेरी छोटी बहन हैं", राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी के लिए क्यों कहा ऐसा? जानें

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।