सिलीगुड़ी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को नॉर्थ बंगाल के सिलीगुड़ी में 9वें इंटरनेशनल संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंची थीं। मीटिंग सिलीगुड़ी के बिधाननगर की जगह बागडोगरा एयरपोर्ट के पास गोंसाईपुर में आयोजित किया गया था, जिस वजह से राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम में बहुत कम लोग मौजूद थे। ऐसे में पश्चिम बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी और एडमिनिस्ट्रेशन की लापरवाही पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम के बाद कहा, "यहां संथालों को कौन रोकने की कोशिश कर रहा है? कौन नहीं चाहता कि संथाल एक हों? पढ़े-लिखे हों?" मैं खुद बंगाल के पास की ही हूं।
प्रेसिडेंट ने राज्य की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी पर तंज भी कसा और उन्हें अपनी नाराजगी के जरिए मैसेज भी दिया। द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "लगता है किसी वजह से वह मुझसे नाराज़ होंगी। लेकिन वह मेरी छोटी बहन हैं।" प्रोटोकॉल के अनुसार प्रेसिडेंट के राज्य में आने पर वहां के मुख्यमंत्री या फिर मंत्री को उपस्थित रहना चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री या फिर कोई मंत्री उपस्थित नहीं थे, और इसी वजह से प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी पर नाराजगी जाहिर की और कहा राज्यपाल तो नहीं आ सकते थे, सीएम या किसी मंत्री को तो रहना चाहिए था।
देखें वीडियो
संथाल कॉन्फ्रेंस के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधाननगर मैदान पहुंचीं थीं। वहां उन्होंने मैदान का आकार देखकर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि बिधाननगर का मैदान तो काफी बड़ा है और यहां लाखों लोगों के आने की क्षमता है, फिर उस मैदान में कार्यक्रम क्यों आयोजित किया गया।
देखें वीडियो
संपादक की पसंद