ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की नाराजगी पर कहा, बीजेपी कहां तक नीचे गिर गई है, राष्ट्रपति को भी राजनीति में उतारा है। ममता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा, Sorry मैडम, मैं आपका सम्मान करती हूं, लेकिन अगर कोई 50 बार आए तो हर कार्यक्रम में मेरा शामिल होना संभव नहीं है। ममता ने बताया कि वह इस समय धरने पर बैठी हैं और जिस कार्यक्रम का जिक्र किया जा रहा है, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। ममता ने राष्ट्रपति को कहा, साल में अगर एक बार भी आप आतीं तो मैं आपको जरूर रिसीव करने जाती लेकिन 50 बार आएंगी तो मैं कैसे हर कार्यक्रम में पहुंचूं? मुझे नहीं पता था आप का क्या प्रोग्राम था! ममता ने आगे कहा, You are the priority of BJP, I am property for people. मणिपुर में जब अत्याचार होता है आप कहां थीं? बीजेपी ने आपको वहां जाने से मना किया था?
ममता का भाजपा और अमित शाह पर करारा वार
ममता बनर्जी ने भाजपा पर करारा हमला बोला और जनता को संबोधित करते हुए कहा, सिर्फ़ नाम होने से यह मत सोचो कि तुम सुरक्षित हो। वोटिंग के दिन तुम देखोगे कि नाम कट गया है, ऐसी साज़िश है। फिर NRC आता है और एक देश, एक वोट। जो लोग खुद को धर्म का वाहक समझते हैं, उन्हें पहले अपना दिल साफ़ रखना चाहिए, अपना दिल खुला रखना चाहिए। BJP ने मतुआ लोगों को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने 800 रुपये लेकर तुम्हें बांग्लादेशी लिख दिया है। जो लोग अमित शाह से नीचे हैं, वे भी तानाशाह हैं! उनके पास एजेंसियां हैं, और एक दलाल मीडिया है।
भाजपा का नकाब उतार दूंगी
हमारे खिलाफ जो मर्जी कहिए लेकिन बंगाल के खिलाफ नहीं, प्रेसिडेंट रूल के लिय पूछा आप से। बंगाल में RN Ravi को क्यों भेजा जा रहा है प्राइम मिनिस्टर, गृह मंत्री? देख लेना, 26 के बाद हमारा टारगेट है दिल्ली। पूरी देश की जनता के सामने जाऊंगी और भाजपा का नकाब उतर दूंगी। आपकी एफस्टीन फाइल खोल दूंगी। धनखड़ को आपने देखा है, उन्हें उप राष्ट्रपति बनाया गया था। पिछले 2 महीने से कहां थे वो किसी को पता नहीं था। लेकिन मुझे पता है वेस्टर्न कोर्ट के एक रूम में थे। सभी से कह रहे हैं रिटायरमेंट के बाद पोस्ट दे देंगे! 10 करोड़ का फ्लैट। 2 सरकारी फ्लैट और ऊपर से भाड़ भी! क्या ये उचित है? आप बोलिये।
संपादक की पसंद