Sunday, December 14, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कौन है डॉक्टर उमर? दिल्ली ब्लास्ट में सामने आया नाम, फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े हैं तार

कौन है डॉक्टर उमर? दिल्ली ब्लास्ट में सामने आया नाम, फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े हैं तार

राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच जारी है। इस ब्लास्ट में डॉक्टर उमर मोहम्मद का नाम सामने आ रहा जिसके तार फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

Reported By : Kumar Sonu Edited By : Subhash Kumar Published : Nov 11, 2025 07:08 am IST, Updated : Nov 11, 2025 11:29 am IST
डॉक्टर उमर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT डॉक्टर उमर मोहम्मद।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार की शाम भीषण ब्लास्ट हुआ। ये ब्लास्ट एक चलती हुई कार में हुआ जिसकी चपेट में कई अन्य गाड़ियां आ गईं। इस ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है और 29 लोग घायल हैं। इनमें से 5 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। लाल किले के पास जिस कार में ब्लास्ट हुआ वो एक i20 कार थी। इस कार को चला रहे शख्स की पहचान डॉक्टर मोहम्मद उमर के रूप में की गई है। उमर को फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

सीसीटीवी नें दिखा संदिग्ध

सामने आई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली ब्लास्ट से ठीक पहले की CCTV फुटेज सामने आई है। फुटेज में एक i-20 कार को देखा गया है। कार का ड्राइवर काले रंग का मास्क पहने हुए है। सूत्रों के अनुसार, कार चलाने वाले शख्स का नाम मोहम्मद उमर बताया जा रहा है। मोहम्मद उमर फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने कार को पार्किंग में जाते हुए और निकलते हुए समय का सीसीटीवी बरामद किया है। इस फुटेज में संदिग्ध अकेले दिखाई दे रहा है।

जम्मू कश्मीर से सामने आया नाम

दिल्ली में हुए ब्लास्ट की जांच में जम्मू कश्मीर से 2 नाम सामने आए हैं एक तारिक का और दूसरा मोहम्मद उमर का। जिस i-20 कार में ब्लास्ट हुआ वह सलमान नाम के शख्स की थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में लिया और सलमान ने पूछताछ में बताया कि उसने कार आगे बेच दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कार तारिक नाम के शख्स को बेची गई थी।

क्या है फरीदाबाद मॉड्यूल?

दरअसल, हरियाणा के फरीदाबाद में एक कश्मीरी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके घर से लगभग 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जैसा विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा फरीदाबाद में एक अन्य जगह से भी 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया है। मुजम्मिल ने ही ये घर किराए पर लिया था। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान में डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी मुजम्मिल शकील श्रीनगर में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के मामले में भी वांछित था। इससे पहले एक अन्य शख्स डॉक्टर आदिल को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा डॉ. मोहम्मद उमर फरार बताया जा रहा था।

उमर के बारे में अब तक क्या पता लगा?

दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, कार का संदिग्ध ड्राइवर डॉ. उमर यू नबी उर्फ उमर मोहम्मद हो सकता है। बताया जा रहा है कि वह डॉ. अदील का करीबी था, दोनों एन्क्रिप्टेड टेलीग्राम चैनलों पर सक्रिय रेडिकल डॉक्टर ग्रुप से जुड़े थे। उमर के बारे में कुछ अहम जानकारी-:

  • पिता – जी. नबी भट, मूल निवासी कोइल, पुलवामा (जम्मू-कश्मीर)
  • जन्म – 24 फरवरी 1989
  • शिक्षा- जीएमसी श्रीनगर से एमडी (मेडिसिन), जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेज़िडेंट
  • वर्तमान में कार्यरत – अल-फलाह मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद

ये भी पढे़ं- दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पुलिस ने किन धाराओं में केस दर्ज किया? सामने आई बड़ी जानकारी

दिल्ली: जिस i20 कार में ब्लास्ट हुआ उसकी तस्वीर आई सामने, संदिग्ध भी दिखा

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement