1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पुलिस ने किन धाराओं में केस दर्ज किया? सामने आई बड़ी जानकारी

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पुलिस ने किन धाराओं में केस दर्ज किया? सामने आई बड़ी जानकारी

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 11, 2025 06:54 am IST,  Updated : Nov 11, 2025 07:32 am IST

देश की राजधानी दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कि पुलिस ने अस घटना को लेकर किन धाराओं में केस दर्ज किया है और जांच में अब तक क्या सामने आया है।

delhi red fort car blast- India TV Hindi
दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद का दृश्य। Image Source : PTI

राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार की शाम को एक कार में भीषण धमाका हुआ है। ये ब्लास्ट चलती गाड़ी में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट के दौरान गाड़ी चल रही थी उसमें लोग भी थे। ब्लास्ट इतना भयानक था कि उसकी चपेट में आकर आसपास के कई वाहन जलकर खाक हो गए। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और करीब 30 लोग घायल भी हैं। अब दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन धाराओं में कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट के मामले में कोतवाली पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), एक्सप्लोसिव एक्ट और BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम LNJP हॉस्पिटल भी पहुंची है। टीम ब्लास्ट घायलों से बातचीत करेगी । घटना का सीक्वेंस जोड़ने की कोशिश करेगी। इसके अलावा टोल प्लाजा की जांच के लिए NHAI को कहा गया है। ताकि सीसीटीवी के साथ और जानकारी मिल सकें।

ब्लास्ट की जांच में क्या सामने आया?

मामले की शुरुआती जांच में पता लगा है कि जहा ब्लास्ट हुआ वहां कोई गड्ढा नही हुआ है। लेकिन धमाका इतना जोर दर था कि आगे वाले गाड़ी के परखच्चे उड़े हैं। RDX की स्मेल नहीं है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि धमका इतना तेज था कि इस वजह से टेरर अटैक लग रहा है और ये लग रहा है कि यहां और धमाका करना टारगेट नही था। शायद ट्रांसपोर्ट रहे हो या टारगेट किसी और जगह हो।

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में ये आतंकी हमला लग रहा है। हालांकि पुख्ता तौर पर विस्फोटक की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ब्लास्ट हाइ इन्टेन्सिटी का था। इस ब्लास्ट के तार फरीदाबाद से पकड़े गए मॉड्यूल से जुड़ते हुए दिख रहे है। ब्लास्ट को किसी अलग तरह के विस्फोटक और केमिकल से मिलाकर बनाया गया हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां डॉक्टर मुज़्ज़मिल और डॉक्टर आदिल से भी इस ब्लास्ट को लेकर पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियों को लग रहा है हो सकता है मुज़्ज़मिल और आदिल के पकड़े जाने की ख़बर के बाद ये ब्लास्ट जल्दबाज़ी में किया गया है।

ये भी पढ़ें- कौन है डॉक्टर उमर? दिल्ली ब्लास्ट में सामने आया नाम, फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े हैं तार

दिल्ली: जिस i20 कार में ब्लास्ट हुआ उसकी तस्वीर आई सामने, संदिग्ध भी दिखा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत