1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Flood: दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, घटने लगा यमुना का जलस्तर

Delhi Flood: दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, घटने लगा यमुना का जलस्तर

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 14, 2023 07:31 am IST,  Updated : Jul 14, 2023 07:31 am IST

वर्तमान में यमुना का जलस्तर 208.46 पर पहुंच गया है। जबकि कल शाम तक यह 208.66 पर था। बीते कल संभावना जताई गई थी कि शुक्रवार से दिल्लीवासियों को बाढ़ से राहत मिलने लगेगी।

Delhi Flood Good news for Delhiites Yamuna's water level starts decreasing- India TV Hindi
यमुना के जलस्तर में आई गिरावट Image Source : PTI

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घटने लगा है। हालांकि अब भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। वर्तमान में यमुना का जलस्तर 208.46 पर पहुंच गया है। जबकि कल शाम तक यह 208.66 पर था। बीते कल संभावना जताई गई थी कि शुक्रवार से दिल्लीवासियों को बाढ़ से राहत मिलने लगेगी। हालांकि राहत-बचाव के लिहाज से दिल्ली में एनडीआरएफ की 16 टीमों की तैनाती कर दी गई है। बाढ़ का सामान्य जन-जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। दिल्ली के निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को विस्थापित करना पड़ा है।

यमुना के जलस्तर में आई गिरावट

बता दें कि बाढ़ के कारण दिल्ली मेट्रो द्वारा यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट दोनों ही दरवाजों को बंद किया जा चुका है। दिल्ली में बीते कल दोपहर तक जलस्तर स्थिर रहा था लेकिन अचानक फिर शाम तक जलस्तर बढ़ने लगा। एनडीआरएफ की 16 टीमें दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर तैनात है। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मोहसिन शाहिदी ने बताया कि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तीन-तीन टीम, दक्षिण-पूर्वी में पांच-पांच, मध्य क्षेत्र में चार जबकि शाहदरा इलाके में एनडीआरएफ की एक टीम की तैनाती की गई है। 

दिल्ली में पीने के पानी की किल्लत

गुरुवार की रात तक यमुना का पानी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के भीतर तक घुस गया। इस कारण वहां मोटरों को बंद करना पड़ा था। तीन जल शोधन संयंत्रों के बंद होने के कारण पानी की आपूर्ति में 25 फीसदी कटौती करने का फैसला किया गया है। बता दें कि दिल्ली में अब भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के 3 मीटर ऊपर है। गुरुवार की शाम दिल्ली के कई इलाकों में यमुना का पानी घुस गया। वहीं आईटीओ स्थित कई दफ्तरों में बाढ़ का पानी घुस गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत