1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में बाढ़ का खतरा! यमुना का बढ़ा जलस्तर, प्रगति मैदान टनल बंद

दिल्ली में बाढ़ का खतरा! यमुना का बढ़ा जलस्तर, प्रगति मैदान टनल बंद

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jul 10, 2023 10:42 am IST,  Updated : Jul 10, 2023 10:42 am IST

संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 को पार कर जाएगा। सोमवार के दिन यमुना का जलस्तर 203.33 मीटर दर्ज किया गया है।

Delhi flood Yamuna near danger mark in Delhi Pragati Maidan tunnel closed- India TV Hindi
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के करीब Image Source : ANI

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश लोगों की आफत का कारण बन चुकी है। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच चुका है। कहीं बाढ़ आ चुकी है तो कहीं बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 को पार कर जाएगा। सोमवार के दिन यमुना का जलस्तर 203.33 मीटर दर्ज किया गया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशाना के पास आ पहुंचा है। 

दिल्ली में बाढ़ का खतरा

आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच जाएगा। ऐसे में लगातार बढ़ रहे यमुना के जलस्तर के कारण निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश जारी किया गया है। बता दें कि हरियाणा ने रविवार को यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का ऐलान किया था। इसमें से कुछ पानी छोड़ा गया है वहीं कुछ पानी छोड़ा जाना बाकि है। 

प्रगति मैदान टनल बंद

हरियाणा द्वारा 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के ऐलान के बाद दिल्ली सरकार की चिंता और भी बढ़ गई है। इस बाबत दिल्ली सरकार द्वारा बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है। जलभराव के कारण प्रगति मैदान टनल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि पिछले साल इस टनल का उद्घाटन किया गया था। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे सप्ताह दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। इसी कारण दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- Rain Live Update: बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अबतक 31 लोगों की हुई मौत, देखें अपने राज्य का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत