1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में खौफनाक वारदात, शख्स ने ससुर पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पढ़ें पूरा मामला

दिल्ली में खौफनाक वारदात, शख्स ने ससुर पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पढ़ें पूरा मामला

 Published : Aug 25, 2025 10:12 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 10:29 pm IST

पूर्वी दिल्ली में एक शख्स ने ससुर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है। मृतक की पहचान रणवीर सिंह (60) के रूप में हुई है। वह ऑटोरिक्शा चलाते थे।

delhi crime murder- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध की एक बड़ी ही खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां घरेलू विवाद में एक युवक ने अपने ससुर को ही आग के हवाले कर दिया और जान ले ली है। पुलिस ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है और बताया है कि मामले में आरोपी 32 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रणवीर सिंह (60) के रूप में हुई है। वह ऑटोरिक्शा चलाते थे। अपराध की ये वारदात 16 अगस्त की सुबह घरोली एक्सटेंशन क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने बताया कि "गाजीपुर पुलिस थाने को एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि एक रिश्तेदार ने कॉल करने वाले के पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है। पीड़ित को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया और बाद में सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।" हालांकि, रणवीर सिंह की 24 अगस्त को मौत हो गई। 

आरोपी ने क्यों और कैसे किया अपराध? 

घटना से एक दिन पहले मृतक रणवीर की बेटी निशा अपने पति संदीप से झगड़े के बाद मायके लौट आई थी। मृतक रणवीर सिंह ने मौत से पहले बयान दिया था कि 8 साल पहले उसकी बेटी की शादी संदीप से हुई थी। संदीप शराबी था और उसकी बेटी को परेशान करता था। घटना से एक दिन पहले मृतक रणवीर की बेटी निशा अपने पति संदीप से झगड़े के बाद मायके लौट आई थी। संदीप 16 तारीख की सुबह घर आया और पत्नी को वापस ले जाने की मांग करने लगा। जब रणवीर सिंह ने अपनी बेटी को वापस भेजने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके ऊपर पेट्रोल डाला और लाइटर से आग लगा दी। 

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

पुलिस के मुताबिक- "आरोपी फरार था और उसने पकड़े जाने से बचने के लिए अपना फोन तोड़ दिया था। तकनीकी निगरानी और स्थानीय मुखबिरों की मदद से उसका पता लगाया गया। 19 अगस्त को, आरोपी के पूर्व कार्यस्थल से मिली सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह पहले गाजियाबाद के एक निजी स्कूल में माली का काम करता था।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- किशोरी से बात करने पर 52 साल के शख्स पर हमला, रिश्तेदारों ने तोड़े हाथ-पैर; पैसे से भरा बैग भी छीना

ये कैसा प्यार! बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का चेहरा विस्फोटक से उड़ाया, दी दर्दनाक मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत