1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में आज फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, नगर निगम की कार्यवाही स्थगित

दिल्ली में आज फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, नगर निगम की कार्यवाही स्थगित

 Edited By: Kajal Kumari
 Updated : Feb 06, 2023 12:37 pm IST

दिल्ली में मेयर के चुनाव को लेकर दो बार हुए हंगामे के बाद आज फिर हंगामा हुआ है। जिसका नतीजा ये निकला है कि दिल्ली में तीसरी बार मेयर का चुनाव नहीं हो पाया और नगर निगम की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।

delhi mayor election- India TV Hindi
दिल्ली के मेयर का चुनाव आज Image Source : PTI

Delhi Mayor Election: दिल्ली में मेयर के चुनाव को लेकर दो बार हुए हंगामे के बाद आज तीसरी बार हंगामा हुआ है। जिसके बाद नगर निगम की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। बता दें कि पिछले दो प्रयासों के बाद आज दिल्ली को नया मेयर मिलने की संभावना थी। दो बार की मतदान प्रक्रिया हंगामे की भेंट चढ़ गई थी और दिल्ली को नया मेयर नहीं मिल सका था। आज मेयर मिलने की उम्मीद थी लेकिन हंगामे की वजह से नगर निगम की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। 

Delhi Mayor Election

Auto Refresh
Refresh
  • 12:22 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    आज भी नहीं मिला दिल्ली को नया मेयर

    दिल्ली नगर निगम को मेयर और डिप्टी मेयर आज भी नहीं मिल सका। 6 जनवरी, 24 जनवरी के बाद तीसरी बार आज 6 फरवरी को भी दिल्ली के मेयर का चुनाव नहीं हो सका।

  • 12:13 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    तीसरी बार टला मेयर का चुनाव

    तीसरी बार भी हंगामे की भेंट चढ़ा दिल्ली के मेयर का चुनाव। 

  • 12:12 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    बीजेपी के पार्षदों का फिर से हंगामा शुरू

    बीजेपी के पार्षदों ने फिर शुरू किया हंगामा 
    पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने कहा-आप के पार्षद शांत हैं। जो लोग इस सदन के सदस्य  नहीं है, वो बाहर जाएं।

  • 12:07 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    आप की तरफ से मुकेश गोयल ने कही ये बात

    आप की तरफ से मुकेश गोयल ने पीठासीन पदाधिकारी को कहा कि आज से पहले कभी मनोनीत पार्षदों को मेयर और उप-मेयर के चुनाव में वोट देने का अधिकार नही था, साथ ही इससे पहले कभी भी मेयर, उप-मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का का चुनाव साथ नहीं हुआ है।

     

  • 12:03 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर लगाया है आरोप

    एमसीडी की बैठक से पहले बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर पार्षदों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था।

  • 12:02 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    आम आदमी पार्टी के सदस्यों का हंगामा जारी

    दिल्ली में नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनाव से पहले नोनीत सदस्यों को वोट देने के अधिकार पर हंगामा।

  • 11:48 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    आप पार्षद कर रहे नारेबाजी, 10 मिनट के लिए रोकी गई सदन की कार्यवाही

    सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए रोक दिया गया है। आप पार्षद अभी भी नारेबाजी कर रहे हैं। 

  • 11:45 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    वोटिंग से पहले हंगामा शुरू

    दिल्ली को आज मेयर मिलेगा या नहीं, ये तो बाद की बात है लेकिन इस पद को लेकर हंगामा शुरू हो गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत