1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-NCR में मेहरबान हुए इंद्रदेव, गर्मी से मिली राहत, जमकर हुई बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस

दिल्ली-NCR में मेहरबान हुए इंद्रदेव, गर्मी से मिली राहत, जमकर हुई बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस

 Published : Apr 20, 2023 07:21 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 07:40 pm IST

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। दिल्ली में तो कई जगह तो लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश की बूंदों का आनंद लेते हुए भी दिखाई दिए।

Delhi, NCR, Rain- India TV Hindi
दिल्ली-NCR में मेहरबान हुए इंद्रदेव, जमकर हुई बारिश Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। इस गर्मी से हर कोई परेशान था। हर कोई आसमान की तरफ निहार रहा था और सवाल पूछ रहा था, "हे भगवान कब होगी बारिश और इस जानलेवा गर्मी से कब मिलेगी राहत?" गर्मी इतनी थी कि जमीन भी आग उगल रही थी, लेकिन गुरूवार की शाम राहत की शाम साबित हुई। 

शाम को मौसम सुहाना हुआ और सूर्यास्त होते-होते आसमान में बादल भी गिर आए और हवा भी चलने लगी। इसके बाद बादलों ने राहत की बूदें बरसाईं और दिल्ली-एनसीआर के निवासियों ने राहत की सांस ली क्योंकि जानलेवा गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिली। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। दिल्ली में तो कई जगह तो लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश की बूंदों का आनंद लेते हुए भी दिखाई दिए। 

मौसम विभाग ने जताई थी बारिश की उम्मीद 

बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई थी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की बात कही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत