1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-एनसीआर में ठंड से नहीं मिलेगी राहत, जानें यूपी समेत अन्य राज्यों का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में ठंड से नहीं मिलेगी राहत, जानें यूपी समेत अन्य राज्यों का मौसम

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jan 01, 2025 09:12 am IST,  Updated : Jan 01, 2025 09:12 am IST

नए साल की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली-एनसीआर में आगामी कुछ दिनों में ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। बता दें कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। बता दें कि मौसम विभाग ने कई राज्यों में इस दौरान घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

delhi weather forecast today no relief from cold in Delhi-NCR know weather of other states including- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में ठंड से नहीं मिलेगी राहत Image Source : FILE PHOTO

नया साल शुरू हो चुका है। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर व पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद से लगातार ठंड बढ़ रही है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 1 जनवरी के लिए दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, यूपी समेत कई राज्यों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। ज्यादातर जगहों पर पिछले हफ्तेभर से शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ सकती है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में बुधवार को घना कोहरा छाया हुआ है।

दिल्ली का मौसम

अगर दिल्ली के तापमान की बात करें तो दिल्ली में ठंड से फिलहाल राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल के छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली दिल्ली में दोपहर के वक्त हवा की रफ्तार में बढ़ोत्तरी दिखेगी। वहीं हवा की रफ्तार इस दौरान 14-18 किमी प्रतिघंटा होने की संभावना है। वहीं शाम तक हवा की रफ्तार घटकर 8 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। वहीं आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी समेत अन्य राज्यों का मौसम

उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जिलों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में आज भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि यूपी में आज बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं हरियाणा व पंजाब के मौसम की बात करें तो दोनों ही राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दोनों राज्यों में सामान्य से कम तापमान बना हुआ है। वहीं दोनों राज्यों में मौसम विभाग ने शीतलहर की संभावना जताई है। वहीं हरियाणा व पंजाब में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। 

कश्मीर व झारखंड का मौसम

कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने नए साल के अवसर पर हल्की से मध्यम बर्फबारी का अनुमान जताया है। विभाग की मानें तो एक और दो जनवीर को पश्चिमी विक्षोभ के यहां से गुजरने के कारण कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। वहीं चार से 6 जनवरी के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी के आसार हैं। वहीं झारखंड की अगर बात करें तो अगले दो दिनों के भीतर तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। वहीं राज्य में नए साल के अवसर पर ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत