1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में राहत की खबर, यमुना नदी का जलस्तर आया खतरे के निशान से नीचे

दिल्ली में राहत की खबर, यमुना नदी का जलस्तर आया खतरे के निशान से नीचे

 Published : Jul 17, 2023 12:08 am IST,  Updated : Jul 17, 2023 12:14 am IST

यमुना नदी के बढ़े जलस्तर और पिछले दिनों हुई भयानक बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। हालांकि अब यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है।

delhi flood, yamuna river, yamuna river flood, arvind kejriwal, yamuna river, delhi- India TV Hindi
यमुना नदी का जलस्तर आया खतरे के निशान से नीचे Image Source : FILE

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से दिल्ली में बाढ़ की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ की वजह से हजारों लोग परेशान हैं। इतनी भयानक बाढ़ की आशंका सरकार और आम आदमी किसी को भी नहीं थी। बाढ़ ने यमुना नदी के किनारे बसे हजारों लोगों सड़कों पर जीवन यापन करने को मजबूर कर दिया। पिछले कई दिनों से दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में जमकर बारिश हुई, जिससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसी वजह से दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। हालांकि रविवार देर रात यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया। जानकारी के अनुसार, रात 11 बजे दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.5 मीटर दर्ज़ किया गया। 

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम ने किया ऐलान 

वहीं इससे पहले रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने का ऐलान किया। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि यमुना किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों का काफ़ी नुक़सान हुआ है। कुछ परिवारों का तो पूरे घर का सामान बह गया। सीएम ने ऐलान करते हुए कहा कि सरकार आर्थिक मदद के तौर पर हर बाढ़ पीड़ित परिवार को दस हज़ार रुपये प्रति परिवार देंगे। इसके साथ ही जिनके काग़ज़ जैसे आधार कार्ड आदि बह गये, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जायेंगे। वहीं इस बाढ़ में जिन बच्चों की ड्रेस और किताबें बह गयीं, उन्हें स्कूलों की तरफ़ से ये दिलाए जाएंगे।

बता दें कि दिल्ली में लगभग 5 दशकों बाद यमुना नदी का जलस्तर इतनी ऊंचाई तक पहुंचा है। भयानक बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। घरों में पानी घुस गया। इसके साथ जिन लोगों के यमुना के किनारे मकान और झोपडियां थीं वह पूरी तरह से बर्बाद हो गए। इसके बाद तमाम लोग सड़कों पर बसे हुए हैं।  

ये भी पढ़ें- 

राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर और रोपे धान, खेत में काम कर रही महिलाओं ने कांग्रेस नेता से कर दी ये मांग

ITO यमुना पुल बैराज के रखरखाव पर सीएम केजरीवाल के बयान के बाद NTPC का जवाब, कहा- 'इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत