1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, डिलीवरी ब्वॉय ने कूदकर बचाई अपनी जान

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, डिलीवरी ब्वॉय ने कूदकर बचाई अपनी जान

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 26, 2022 11:48 pm IST,  Updated : Oct 26, 2022 11:48 pm IST

नोएडा के सेक्टर-78 सिविटेक स्टेडिया सोसाइटी के सामने बुधवार दोपहर को डिलीवरी ब्वॉय की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। युवक ने ई-स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई।

Delivery boy's electric scooty caught fire- India TV Hindi
Delivery boy's electric scooty caught fire

नोएडा के सेक्टर-78 सिविटेक स्टेडिया सोसाइटी के सामने बुधवार दोपहर को डिलीवरी ब्वॉय की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। युवक ने ई-स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। फिर दमकल विभाग को सूचना दी। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच तो स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। इस पूरे हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। सेक्टर-113 थाना प्रभारी ने बताया कि सोरखा निवासी चंद्रप्रकाश सेक्टर-80 स्थित बिग बॉस्केट स्टोर पर डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करता है। वह दोपहर को अपनी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से सेक्टर-80 से सेक्टर-78 सिविटेक स्टेडिया सोसाइटी में सामान पहुंचाने जा रहा था।

जब वह सोसाइटी के सामने पहुंचा तो अचानक उसकी ई-स्कूटी में आग लग गई। कुछ ही सेकेंड में आग सारी स्कूटी में फैल गई। चंद्रप्रकाश ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। जब तक युवक की स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत