1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत और चीन के बीच फिर से डायरेक्ट फ्लाइट सर्विसेज होंगी बहाल, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

भारत और चीन के बीच फिर से डायरेक्ट फ्लाइट सर्विसेज होंगी बहाल, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 02, 2025 07:51 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 08:23 pm IST

विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया है कि भारत और चीन के बीच सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू होने पर सहमति बन गई है। उड़ानें अक्टूबर के अंत तक फिर से शुरू हो सकती हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें एक बार फिर से शुरू होने वाली हैं। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने ऐलान किया है कि भारत और चीन के बीच सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू होने पर सहमति बन गई है। ये उड़ानें अक्टूबर 2025 के अंत तक फिर से शुरू हो सकती हैं।

विदेश मंत्रालय का बयान

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "अब इस बात पर सहमति बन गई है कि भारत और चीन के निर्दिष्ट स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएं अक्टूबर के अंत तक पुनः शुरू हो सकती हैं, बशर्ते कि दोनों देशों की निर्दिष्ट विमानन कंपनियों का वाणिज्यिक निर्णय हो और सभी परिचालन मानदंड पूरे हों।" 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह समझौता भारत और चीन के बीच संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की दिशा में एक कदम है। इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के नागर विमानन प्राधिकरण सीधी उड़ान सेवाएं पुनः शुरू करने और संशोधित हवाई सेवा समझौते पर तकनीकी स्तर पर कई बार बातचीत कर चुके हैं।

इन शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट

दोनों देशों के बीच भारत में दिल्ली और मुंबई से चीन के बीजिंग, शंघाई, ग्वांगझू और चेंग्दू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो सकती हैं। अभी दोनों देशों के बीच कोई डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है। लोगों को सिंगापुर, हांगकांग या बैंकॉक समेत अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई गेटवे के माध्यम से एक-दूसरे देश जाते हैं। इससे ना केवल समय अधिक लगता है, बल्कि पैसा भी अधिक खर्च करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें-

अहमदाबाद से अनोखा VIDEO आया सामने, पुरुषों ने साड़ी पहनकर किया गरबा; 200 साल पुरानी है कहानी

हिंसा का रास्ता छोड़ रहे नक्सली, बीजापुर में 103 नक्सलियों ने किया सरेंडर; 49 पर था 1.06 करोड़ का इनाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत