1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने 3 तस्करों से बरामद किया 100 किलो से ज्यादा सोना, 50 करोड़ से अधिक है कीमत

रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने 3 तस्करों से बरामद किया 100 किलो से ज्यादा सोना, 50 करोड़ से अधिक है कीमत

 Reported By: Rajiv Singh Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Feb 21, 2023 08:59 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 08:59 pm IST

देश के कई शहरों से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। देश की रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने 100 किलो से ज्यादा सोना तस्करी करते हुए पकड़ा है। जिसकी कीमत 50 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।

GOLD Smuggler- India TV Hindi
7 विदेशी तस्कारों से 101.7 किलों सोना किया गया बरामद Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: देशभर के कई हिस्सों से चौंकने वाली खबर सामने आ रही है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने पूरे देश में एक ऑपरेशन चलाकर सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। डीआरआई ने कई तस्करों से 101.7 किलोग्राम सोना बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 51 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि इस कार्रवाई में 7 सूडानी और 3 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई ने इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन गोल्डन डॉन रखा था। पैन इंडिया में चले इस ऑपरेशन में 101.7 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त किया गया है। डीआरआई ने बताया कि नेपाल सीमा के माध्यम से सोने की तस्करी की जा रही थी। डीआरआई ने पटना, पुणे और मुंबई में अलग-अलग इंटरसेप्शन में कुल 101.7 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 51 करोड़ रुपये आंकी गई है। बता दें कि जब्त सोना, ज्यादातर पेस्ट के रूप में, भारत-नेपाल सीमा के माध्यम से पटना लाया जा रहा था और फिर ट्रेन या हवाई मार्ग से देश के विभिन्न हिस्सों, बड़े पैमाने पर मुंबई में पहुँचाया जा रहा था। डीआरआई ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है।

जैकेट में छिपाकर कर रहे थे तस्करी

जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, डीआरआई के अधिकारियों ने 19 फरवरी की देर रात तीन सूडानी नागरिकों को पटना रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने वाली ट्रेन में पकड़ा। जिनसे 40 पैकेटों में 37.126 किलोग्राम वजन वाले सोने का पेस्ट 2 सूडानी से बरामद किया गया, डीआरआई के मुताबिक, इसे तस्करों ने अपने स्लीवलेस जैकेट में बने जेब में छुपाया था। जबकि पकड़ा गया तीसरा शख्स सीमा क्षेत्र में तस्करी गतिविधि को अंजाम देने वाला हैंडलर था। वहीं, पटना से मुंबई की यात्रा कर रहे दो सूडानी नागरिकों के तीसरे सेट को 20 फरवरी को मुंबई रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया। इन दोनों से 40 पैकेटों में 38.76 किलोग्राम वजनी सोने का पेस्ट बरामद किया गया, जिन्होंने इसे इसी ढंग से छुपाया था। बता दें कि 20 फरवरी को ही दो सूडानी महिला नागरिकों को पुणे में भी पकड़ा गया। ये महिलाएं बस से हैदराबाद से मुंबई जा रहीं थीं। इन महिलाओं के बैग से 5.615 किलोग्राम तस्करी का सोना बरामद किया गया था।

देश में कई जगह सोने पकड़े जाने के बाद डीआरआई ने तस्करों पर अपनी कार्रवाई तेज की। जिसके परिणाम स्वरूप डीआरआई अधिकारियों ने मुंबई में विभिन्न परिसरों से 74 लाख रुपये मूल्य की विदेशी नोट और 63 लाख रुपये भारतीय नोट के साथ मिश्रित रूपों में लगभग 20.2 किलोग्राम तस्करी का सोना बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि इसका उपयोग सोने की तस्करी के लिए किया जा रहा था। इस कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कैसे दिया इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम?

डीआरआई ने पहले देश में विदेशी मूल के सोने की तस्करी के विभिन्न नए तौर-तरीकों का पता लगाया है, जैसे कि देश के उत्तर पूर्वी हिस्से से तस्करी या तो रसद कंपनी के कूरियर मार्ग के माध्यम से या वाहनों में या बस, ट्रेन, उड़ान आदि द्वारा छिपाने के तरीकों का उपयोग करके या तस्करों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक तरीकों के अलावा तमिलनाडु तट में समुद्र तल से सोने की वसूली, मछली पकड़ने वाली नाव आदि से तस्करों द्वारा फेंके जाने के वाले तरीके। इसके बाद अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ऑपरेशन मेंडीआरआई ने 51 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 101.7 किलोग्राम सोना, 74 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और 63 लाख रुपये भारतीय मुद्रा जब्त की गई है। साथ ही अब तक 7 सूडानी और 3 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल डीआरआई इस मामले में जांच कर रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत